जीएसटी और जीएसटी रिटर्न को लेकर लोगों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं, बताइए क्या करें?
केंद्र सरकार समय समय पर जीएसटी को लेकर बदलाव किए जा रही है। जिस कारण लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की ओर से शुरू की गई जीएसटी हेल्पलाइन नंबर पर जीएसटी से संबंधित जानकारी के लिए रोजाना 40 से 50 कॉल आ रहे हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर व्यापारी वर्ग अभी भी दुविधा में है।
3 of 9
जीएसटी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
व्यापारी और उद्योगपति वर्ग को सबसे ज्यादा मुश्किल अपने लॉग-इन आईडी को ऑपरेट करने में आ रही हैं। जीएसटी से व्यापारी वर्ग व लोगों के जुड़े सवालों के जवाब के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दी गई हैं। इसके बावजूद जीएसटी पर लोगों के सवाल और आ रही दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं है।
4 of 9
जीएसटी
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 1 जुलाई को देशभर में जीएसटी लागू किया गया था। पहले के मुकाबले जीएसटी को लेकर बेशक लोगों के सवाल थोड़े कम हो गए हों, लेकिन अभी भी जीएसटी पर लोगों के मन में उठ रहे सवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा सवाल रियल एस्टेट, रजिस्ट्रेशन और छूट से संबंधित पूछे जा रहे हैं।
कंट्रोल रूम के मुताबिक जब जीएसटी लागू हुआ था, रोजाना 100 से 150 के बीच जीएसटी से संबंधित जानकारी के लिए कॉल आते थे। अभी भी वर्तमान में दिनभर में 40 से 50 के बीच कॉल आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर व्यापारी, उद्योगपति और सर्विस प्रोवाइडर शामिल हैं।