फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब पुलिस ने जारी किया नोटिस

Wed, 08 Jan 2020 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notice to Raveena Tandon, Farah Khan And Bharti Singh
भारती सिंह, रवीना टंडन, फराह खान - फोटो : Social Media

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पंजाब में कई केस दर्ज होने के बाद अब एक और मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में घिरीं तीनों अभिनेत्रियों को पंजाब पुलिस ने नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब तीनों ही लोगों को एक सप्ताह के भीतर देना है।

Notice to Raveena Tandon, Farah Khan And Bharti Singh
रवीना टंडन - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि पंजाब के अमृतसर जिले के थाना अजलाना में अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता व निर्देशक फराह खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद ही पंजाब के कई शहरों में लोगों ने तीनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। वहीं  रोपड़ में जिले में भी अन्य केस केस पंजीकृत किया गया था।

Notice to Raveena Tandon, Farah Khan And Bharti Singh
Farah Khan - फोटो : फाइल फोटो

अब थाना अजनाला में दर्ज केस पर तीनों को नोटिस जारी किया गया है। रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का आदेश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि वह अपने वकील के साथ थाना अजनाला में पेश होकर इस संदर्भ में अपना पक्ष रख सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Notice to Raveena Tandon, Farah Khan And Bharti Singh
Farah Khan - फोटो : instagram

पुलिस ने धारा 41-ए के अंतर्गत नोटिस जारी किया है। यदि वह एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष नहीं रखते तब तीनों की गिरफ्तारी की जा सकती है। यदि तीनों अपने स्पष्टीकरण से संतुष्ट कर पाई तो उनको थाने में ही जमानत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Notice to Raveena Tandon, Farah Khan And Bharti Singh
Bharti Singh - फोटो : Instagram

फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह पर एक शो में कथित तौर पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि रवीना, फराह और भारती ने एक शो में ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हालांकि फराह और रवीना दोनों ने ही माफी मांगी थी। फराह ने इस मामले पर ट्वीट कर माफी मांगी थी। फराह ने लिखा था, 'मुझे दुख है कि मेरे शो के एक एपिसोड से कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं हर धर्म का सम्मान करती हूं और किसी का भी अपमान करने का मेरा कोई इरादा कभी नहीं था। मेरी पूरी टीम, रवीना टंडन, भारती सिंह और मेरी तरफ से सभी को सॉरी।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed