पासपोर्ट ट्रैवलिंग में तो काम आता ही है, इसके अलावा भी कई ऐसे काम हैं जिनमें इसका यूज होता है। यहां देख लीजिए इसके फायदे और बनवा लीजिए।
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने बताया कि अगर ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो गया है तो फोटो पहचान पत्र के रूप में आप पासपोर्ट का यूज कर सकते हैं। इससे ड्राइविंग लाइसेंस रिप्लेस करने में आसानी होती है।
पासपोर्ट एक तरह का पहचान पत्र होता है। इसमें यूजर का नाम, पता, जन्मतिथि और फोटो होती है, इसलिए इसे पहचान पत्र के तौर पर कहीं भी यूज किया जा सकता है। पासपोर्ट पर एड्रेस लिखा होता है तो इसे एड्रेस प्रूफ के तौर पर यूज किया जा सकता है।

भूटान और नेपाल में भारतीय केवल पासपोर्ट के जरिए जा सकते हैं, लेकिन वीजा की जरूरत नहीं। पासपोर्ट भी नहीं है तो वोटर आईडी कार्ड के जरिए भी इन देशों में आप जा सकते हैं।