फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Threat to Fazilka schools Email threatens to blow them up

फाजिल्का के स्कूलों को धमकी: ई-मेल में लिखी बम से उड़ाने की बात, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 18 Sep 2026 01:40 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

सर्वहितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ,आत्म वल्ल्भ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना और होली हार्ट स्कूल की इंचार्ज शिल्पा भुसरी ने बताया कि उन्हें सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Threat to Fazilka schools Email threatens to blow them up
फाजिल्का के स्कूलों को धमकी - फोटो : संवाद

विस्तार

फाजिल्का के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधकों में चिंता का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधनों ने तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन




सर्वहितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ,आत्म वल्ल्भ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना और होली हार्ट स्कूल की इंचार्ज शिल्पा भुसरी ने बताया कि उन्हें सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल प्राप्त होते ही स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धमकी भरी ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ई-मेल किसने भेजी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस द्वारा ई-मेल के स्रोत तथा धमकी की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed