फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government has announced an 8 percent hike in the Dearness Allowance for state employees.

पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा: महंगाई भत्ते में 8 फीसदी बढ़ोतरी, इसी महीने मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

Fri, 18 Sep 2026 01:27 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। प्रत्येक किस्त में 4-4 फीसदी की वृद्धि शामिल होगी। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को इसी महीने के वेतन के साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Punjab government has announced an 8 percent hike in the Dearness Allowance for state employees.
पंजाब के कर्मचारियों को लाभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। इस बढ़ोतरी के साथ, पंजाब के कर्मचारियों को अब कुल 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। प्रत्येक किस्त में 4-4 फीसदी की वृद्धि शामिल होगी। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को इसी महीने के वेतन के साथ मिलेगा। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच महंगाई भत्ते के मुद्दे पर सहमति बन गई है। यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री मान ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed