एक पाकिस्तानी लड़की ने इलाज के लिए भारत का वीजा मांगा तो एक शख्स ने कहा कि चीन चले जाओ, वो तो तुम्हारे दोस्त हैं फिर देखिए लड़की ने क्या करारा जवाब दिया...
2 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
इलाज के लिए भारत आने के लिए गुहार लगा रही पाकिस्तानी छात्रा फाइजा तनवीर ने ट्वीटर पर लिखा कि सियासतदानों के निकट होंगे तो होंगे चीनी, अवाम को तो हिंदुस्तानी अपने अपने लगते हैं। एक शख्स ने ट्वीट करके फाइजा को सलाह दी थी कि जब भारत उसे वीजा नहीं दे रहा तो वह इलाज के लिए चीन क्यों नहीं चली जाती। चीन तो पाकिस्तान का दोस्त देश है।
3 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फाइजा ने जवाब में लिखा कि चीनियों से हमारा कुछ नहीं मिलता। ना भाषा, ना रीति रिवाज। हिंदुस्तानियों की बोली भाषा तो छोड़िए, शक्लें भी हमारे जैसी हैं। हिंदुस्तान में रिश्तेदारियां हैं, शादियों ब्याहों में आना जाना है। दोनों मुल्कों में रोटी बेटी के रिश्ते हैं।
4 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
लाहौर की 25 साला फाइजा तनवीर को जबड़े का कैंसर है। वह इलाज के लिए भारत आना चाहती है पर दोनों देशों के तल्ख रिश्ते उसके वीजा में रोड़ा बने हुए है। फाइजा ने सोशल मीडिया से फोन नंबर ढूंढकर भारत में अनेक पत्रकारों व राजनीतिज्ञों को वीडियो क्लिप भेजें हैं तथा उसने भारत आने के लिए मेडिकल वीजा दिलाए जाने के लिए मदद मांगी है।
5 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
पाकिस्तानी विदेश मंत्री सरताज द्वारा अपनी ही एक नागरिक के लिए पत्र लिखने में हिचकने पर फाइजा ने कहा कि पाकिस्तान दी रियाया चों इक बंदी घट्ट वी हो जाएगी तां सरताज अजीज साब नूं कोई फरक नहीं पैंदा। फाइजा ने निराश लफ्जों में कहा कि वे तो पाकिस्तान की रहने वाली हैं। अजीज साहब उकी हालत पर रहम नहीं कर रहे।