पंजाब के अमृतसर में 2000 के नये नोट को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जिससे पुलिस भी हैरान है। जानिए क्या है पूरी कहानी।
दरअसल अमृतसर के दो लोगों से पुलिस ने 1.20 लाख रुपए की जाली करंसी बरामद की है। इसमें सभी नोट 2 हजार के है। आरोपियों की पहचान मेहताब सिंह और निर्मल कौर के तौर पर हुई है।
ये लोग पिछले लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से ही इनके पास यह जाली करंसी पहुंची है। बरामद 2 हजार के जब्त नोट देखने में ही नकली नजर आते हैं।
इनमें कई तरह की खामियां साफ-साफ देखी जा सकती है। नोट को करीब से देखने में नोट के प्रिंट का रंग, उसमें डाली गई हरे रंग की तार ठीक नहीं है। इतना ही नहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो भी ठीक ढंग से नहीं छपी है। जिसके चलते ये नोट आराम से पहचाने गए और आरोपी गिरफ्त में आए।
यह खुलासा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि सरकार द्वारा नोटबंदी का आधार ही तस्करी और कालेधन को बनाया गया था। बता दें कि आरोपी निर्मल कौर का एक बेटा ब्रह्मजीत सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत तरनतारन जेल में बंद है, जबकि दूसरे बेटे की कई मामलों में पुलिस को तलाश है।