चंडीगढ़वासियों ने दिल खोल कर नए साल का जश्न मनाया। तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
2 of 6
शहर में पूरे जोश से मनाया गया नववर्ष का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
नये साल का जश्न मनाने के लिए शहर की हर सड़क युवाओं की भीड़ से अटी रही। देर रात तक लोग ठंड के बावजूद जश्न में डूबे रहे। वहीं 12 बजे के बाद काफी यूथ सड़क पर वाहन लेकर उतर गए। इसके बाद सेक्टर-17, 22 में काफी भीड़ रही।
3 of 6
शहर में पूरे जोश से मनाया गया नववर्ष का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-22 में तो कुछ युवा अपनी गाड़ियों से बाहर निकल कर हल्ला मचाते हुए हैप्पी न्यू ईयर बोल रहे थे। एक ओर जहां शहर के सभी डिस्कोथेक, पब, लाउंज और होटलों में म्यूजिक पर लोग झूमते रहे, वहीं कुछ लोगों ने इसे घर पर परिवार के साथ मनाना बेहतर समझा।
4 of 6
शहर में पूरे जोश से मनाया गया नववर्ष का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
जबकि नये साल के स्वागत में कई जगह आतिशबाजी भी की गई। देर रात को जैसे ही 12 बजे तो हर तरफ नए साल के बधाई संदेश देने का दौर शुरू हो गया। पार्टियों में नाचने में मशगूल युवाओं ने एक दूसरे को गले लगकर नए साल की बधाई दी।
5 of 6
शहर में पूरे जोश से मनाया गया नववर्ष का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अपनों से दूर लोगों ने पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को मोबाइल, सोशल साइट्स और व्हाट्सअप के जरिए नये साल के बधाई संदेश भेजे। नये साल के आगमन की खुशियां मनाने के लिए अरोमा लाइट प्वाइंट पर सैकड़ों की संख्या में शहर के युवा एकत्र हुए। वहीं देर रात तक सिटी के सभी डिस्कोथेक के बाहर और कुछ चुनिंदा जगह पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।