{"_id":"5b9bc6f8867a557ebf6cbd59","slug":"oatmeal-get-to-tb-patients-for-two-years-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाबः टीबी से पीड़ित लोगों के लिए अच्छी खबर, अब दो साल तक ये सुविधा देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः टीबी से पीड़ित लोगों के लिए अच्छी खबर, अब दो साल तक ये सुविधा देगी सरकार
Sat, 15 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीबी जैसी घातक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल सरकार टीबी के मरीजों के लिए नई पहल करने जा रही है। यह पहल उनके सेहत से जुड़ी है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में मिशन तंदुरुस्त के तहत सेहत विभाग ने टीबी मरीजों को दवा के के साथ दो साल तक मुफ्त पंजीरी की खुराक देने की मुहिम शुरू कर दी है। मार्कफेड से विशेष तौर पर तैयार करवाई गई पंजीरी में गेहूं, बादाम, सोयाबीन, मूंगफली का मिश्रण वाली यह पंजीरी मरीज को प्रति दिन 100 ग्राम दी जाएगी।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
जिला नोडल अफसर टीबी विभाग डॉ. इंद्रवीर सिंह गिल न बताया सेहत विभाग से दवा ले रहे रजिस्टर्ड टीबी मरीजों को दो साल तक प्रति दिन 100 ग्राम पंजीरी देने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्कफेड से विशेष तौर पर तैयार करवाई गई पंजीरी में गेहूं, बादाम, सोयाबीन, मूंगफली का मिश्रण वाली यह पंजीरी मरीज को दो साल तक प्रति दिन 100 ग्राम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
उन्होंने बताया कि सरकार के ध्यान में आया कि एमडीआर और एक्सडीआर टीबी की स्टेज पर पहुंचे मरीजों में अन्य बीमारियों से लड़ने की शक्ति लगातार कम होती रहती है। उन्होंने बताया कि गेहूं, बादाम, सोयाबीन, मूंगफली का मिश्रण वाली पंजीरी के विभाग की तरफ से 100 -100 ग्राम के 10 पैकेट का एक लिफाफा तैयार किया गया है। मरीज को महीने के 3 पैकेट जिला टीबी विभाग के दफ्तर से मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सिविल सर्जन डॉ. सुशील जैन ने बताया कि विभाग की ओर से मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) और एक्सडीआर टीबी के मरीजों को पंजीरी के पैकेट बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि टीबी वाले मरीजों को दवा के साथ-साथ अच्छी खुराक के लिए सेहत विभाग का यह विशेष प्रयास है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।