सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी गुड न्यूज। सरकार ने तोहफा देते हुए अब इस भर्ती के लिए भी इंटरव्यू खत्म कर दिया गया है।
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने को निर्णय लिया गया है। अब भर्ती लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगी।
कैबिनेट बैठक हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि सरकार गुजरात व अन्य प्रदेशों की पॉलिसी का अध्ययन करेगी।
इस अध्ययन के आधार पर सभी कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री खट्टर के साथ मिलकर लिखित परीक्षा का प्रारूप तैयार करेंगे। वहीं इस फैसले से काफी फायदा होने की उम्मीद की जा रही है।
एक अन्य फैसले के तहत हरियाणा में अब एएसआई और इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती नहीं होगी। प्रमोशन से ही होगी दोनों पदों पर पुलिस कर्मियों की नियुक्तियां।