फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निरंकारी मिशन की पहली महिला प्रमुख सविंदर हरदेव के गद्दी त्यागने का सच आया सामने

Tue, 17 Jul 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jul 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Nirankari Mission First Lady Head Mata Savinder Kaur Will Awarded by Spiritual Vitality Award
निरंकारी मिशन प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
संत निरंकारी मिशन की पहली महिला प्रमुख सविंदर हरदेव के गद्दी त्यागने का सच सामने आया है। अब बेटी सुदीक्षा मिशन की दूसरी महिला गुरु बन गई हैं।
Nirankari Mission First Lady Head Mata Savinder Kaur Will Awarded by Spiritual Vitality Award
निरंकारी मिशन की पहली महिला प्रमुख सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, माता सविंदर हरदेव का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इस वजह से वह मिशन की गतिविधियों में नियमित तौर पर हिस्सा नहीं ले पा रहीं। हालातों को देखते हुए उन्हीं के आदेश पर 16 जुलाई को बेटी सुदीक्षा को सतगुरु बनाने की घोषण की गई थी। 17 जुलाई को दिल्ली में बुराड़ी स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित समागम में सुदीक्षा ने औपचारिक रूप से पद संभाल लिया है।
Nirankari Mission First Lady Head Mata Savinder Kaur Will Awarded by Spiritual Vitality Award
निरंकारी मिशन की नई प्रमुख माता सविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
मिशन की दूसरी महिला गुरु 33 वर्षीय सुदीक्षा के पति अवनीश सेतिया की भी कनाडा में बाबा हरदेव सिंह के साथ सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उस दौरान भी सुदीक्षा को मिशन का गुरु बनाने की चर्चा जोरों से चली थी, लेकिन परिजनों में सहमति नहीं बनने के चलते हरदेव सिंह की पत्नी सविंदर हरदेव महाराज को मिशन का गुरु बनने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirankari Mission First Lady Head Mata Savinder Kaur Will Awarded by Spiritual Vitality Award
savinder kaur
सविंदर हरदेव पिछले दो साल से मिशन की गुरु थीं। बाबा हरदेव सिंह का कोई पुत्र नहीं है, उनकी तीन पुत्रियां है, जिनमें सुदीक्षा सबसे छोटी हैं। सूत्रों के अनुसार, पिता और पति की मृत्यु के बाद से ही सुदीक्षा मिशन की गतिविधियों में काफी सक्रिय हैं। इसी कारण उनको गुरु बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
Nirankari Mission First Lady Head Mata Savinder Kaur Will Awarded by Spiritual Vitality Award
savinder kaur
बता दें कि अमेरिका स्थित मानवता के बहुपक्षीय तथा विश्व स्तरीय विकास को समर्पित संस्था 'वी केयर फॉर ह्युमनिटी' द्वारा निरंकारी मिशन की पूर्व सतगुरु माता सविंदर हरदेव को साल 2018 के सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2017 का यह अवॉर्ड बाबा हरदेव सिंह जी के नाम से मिशन को प्राप्त हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed