फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निपाह वायरस ने बढ़ाई भारतीय सेना और हरियाणा सरकार की चिंता, जारी हुआ हाईअलर्ट

Sat, 26 May 2018 09:54 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
nipah virus created problem for indian army and haryana government
nipah virus
निपाह वायरस ने भारतीय सेना और हरियाणा सरकारी की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए क्या मामला है...
nipah virus created problem for indian army and haryana government
Nipah Virus
निपाह वायरस की आशंका के चलते सेना से लेकर सरकार तक सतर्क हो गई है। वायरस को लेकर हरियाणा सरकार और उत्तर भारत की छावनियों में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना में अलर्ट केसाथ-साथ हरियाणा सरकार ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को भी अलर्ट भेज दिया हैं। जवानों को जहां नीचे गिरे हुए फलों के सेवन से बचने को कहा गया है, वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी जवानों व अफसरों को जागरूक करने का निर्णय लिया है।
nipah virus created problem for indian army and haryana government
Nipah Virus
चूंकि इस वायरस के फैलने की बड़ी वजह चमगादड़ माना जा रहा है। इसलिए आर्मी  इलाकों में इसे लेकर ज्यादा गंभीरता बरती जा रही है। दरअसल, सैन्य इलाकों में चमगादड़ों की संख्या काफी ज्यादा है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल की सभी सैन्य छावनियों में ये चमगादड़ पेड़ों पर लटके रहते हैं। अब चूंकि यह बात सामने आ रही है चमगादड़ों द्वारा खाए फलों से ये निपाह वायरस इंसानों तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nipah virus created problem for indian army and haryana government
Nipah Virus
ये माना जा रहा है कि चमगादड़ों के खाए या छुए फल जब जमीन पर गिरे, तो लोगों ने उनका सेवन किया, जिससे लोग इस वायरस से ग्रस्त हुए और उनकी जानें तक चली गई। इसलिए सभी छावनियों में ये अलर्ट किया गया है कि कोई भी जवान व अन्य जमीन पर गिरे हुए फलों का सेवन कतई न करें, ताकि इस तरह के वायरस की संभावना से बचा जा सके।
विज्ञापन
nipah virus created problem for indian army and haryana government
Nipah Virus
वायुसेना के विमानों के लिए बड़ा खतरा भी रहते हैं चमगादड़
वायुसेना के लिए चमगादड़ पहले से ही सिरदर्द रहा है। सेना की यूनिटों के भीतर पेड़ों पर ये चमगादड़ लटके रहते हैं और कभी भी अचानक ऊंची उड़ान भर लेते हैं। जिस वजह से इन सैन्य क्षेत्रों में मौजूद वायुसेना के विमानों को बड़ा खतरा रहता है। ये चमगादड़ अचानक विमानों के सामने आ जाते हैं। इसलिए सैन्य छावनियों में साउंड गनों के जरिए ऊपर पेड़ों की ओर तेज धमाके की आवाज से  इन चमगादड़ों को भगाने का प्रयास जवान करते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed