65-70 साल की उम्र में फैशन का इतना पैशन कभी देखा नहीं होगा, लेकिन इन तस्वीरों को देखकर कहेंगे, असली जिन्दगी तो ऐसे जी जाती है।
कोई 70 साल, तो कोई 65 साल की दहलीज पर थीं, लेकिन इस उम्र में भी जिंदगी कैसे जी जाती है, यह इन महिलाओं ने सिखाया। चेहरे पर मुस्कान और ऐसी ललक कि हर कोई इनका कैटवॉक देखता ही रह गया। देखे भी क्यों ना, यह नजारा था ही इतना खूबसूरत और जोश से भरपूर।
रैंप पर कैटवॉक करते हुए इन महिलाओं ने कभी डांस किया तो कभी अपनी खूबसूरत ड्रेस को लहराते हुए शो आफ किया। यह खूबसूरत फैशन शो देखने को मिला सेंट्रल क्लब सेक्टर-9 में, जहां थर्स-डे लेडीज क्लब की सदस्यों ने रैंप वॉक किया।
शो के दौरान 55 से लेकर 70 साल की उम्र की महिलाओं के राउंड करवाए गए। इसमें 55 साल से कम आयु वर्ग में विजेता नवजीत बख्शी रहीं। इसके अलावा 55-70 साल आयु वर्ग में रेणु ओहरी, दूसरे पर आशा कहलॉन और तीसरे पर निम्मी सचदेवा रहीं।
70 एवं इससे अधिक आयु वर्ग में में रम्मा सिक्का विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर पम्मी लंबा रहीं। सबसे अधिक आयु की मैंबर शील चोपड़ा ने रैंप पर अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया और उन्हें स्पेशल प्राइज दिया गया।