{"_id":"5867c0534f1c1b7675eee84b","slug":"pathankot-airbase-near-the-search-operation-combing-operation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पठानकोट एयरबेस के पास सर्च अभियान, पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: पठानकोट एयरबेस के पास सर्च अभियान, पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Sat, 31 Dec 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
एयरबेस कैप के आसपास चला सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को पंजाब पुलिस व भारतीय वायु सेना ने संयुक्त रूप से एयरबेस कैप के बाहरी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। देखिए
एयरबेस कैप के आसपास चला सर्च अभियान
एसएसपी नीलांबरी जगदले के नेतृत्व में चले अभियान में एयरफोर्स के बाहरी दीवार के साथ लगते पूरे क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। सर्च अभियान के दौरान डॉग स्क्वाएड टीम, डीएसपसी गुरप्रीत सिंह, वायु सेना व पुलिस के जवान शामिल थे।
एयरबेस कैप के आसपास चला सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
सर्च अभियान दोपहर 1 बजे धीरा गांव के पास लगती एयरफोर्स की दीवार से शुरू किया गया। इस दौरान दीवार के दूसरी तरफ तक नलवा नहर के साथ झाड़ियों व अन्य स्थानों की गहनता से जांच की गई। इसके साथ ही इस दीवार के कुछ ही मीटर पर सटे गुज्जरों के ढेरों पर भी छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरबेस कैप के आसपास चला सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसएसपी ने बताया कि बीते वर्ष इन्हीं दिनों में आतंकवादियों ने एयरबेस कैंप में हमले को अंजाम दिया गया था। इसलिए पुलिस व वायु सेना किसी प्रकार की ढील नहीं बरतना चाहती। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के चलते सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। यह सर्च अभियान 3 जनवरी तक लगातार चलेगा। उन्होंने कहा कि जिला वासियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
एयरबेस कैप के आसपास चला सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नीलंबरी विजय जगदले की अगुवाई में पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। महाराणा प्रताप इंटर स्टेट बस टर्मिनल से शुरू हुएफ्लैग मार्च में एसपी गुलनीत सिंह खुराना, डीएसपी गुरप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर हरकृष्ण सिंह, एसएसजी (स्पेशल स्ट्राइकिंग ग्रुप), थानों के प्रभारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल थे।