{"_id":"5b6c10d74f1c1b49778b6e72","slug":"never-do-ten-mistakes-during-cash-withdrawal-via-atm-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटीएम से कैश निकालते समय भूलकर न करें 10 गलतियां, वरना समझो जिंदगी भर की कमाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से कैश निकालते समय भूलकर न करें 10 गलतियां, वरना समझो जिंदगी भर की कमाई गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
atm card
आप अपने एटीएम कार्ड से जुड़ी इन 10 बातों की जानकारी रखते हैं क्या। अगर नहीं, तो यहां क्लिक करके जरूर जान लें। इग्नोर करेंगे तो जिंदगी भर की कमाई से हाथ धो बैठेंगे।
Trending Videos
atm card
आजकल एटीएम में कार्ड क्लोनिंग डिवाइस मिलने की घटनाएं हो रही हैं। इससे बैंकों के साथ ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। चंडीगढ़ में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में लोगों के पैसे को खतरा पैदा हो गया है। साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, हर किसी को एटीएम से कैश निकालते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिएं। जैसे--
atm card
कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें। हमेशा उसे याद रखें। अनजान लोगों से एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें या फिर किसी अन्य को ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड न दें। किसी भी शख्स को अपना एटीएम पिन न बताएं। यहां तक कि बैंक कर्मचारी और फैमिली मेंबर्स को भी यह जानकारी न दें। कोई फोन कर यह कहे कि वह आपके बैंक से बोल रहा है और कोई भी जानकारी मांगे तो ऐसे व्यक्ति को कोई जानकारी न दें। अगर कोई बार-बार कॉल करे तो पुलिस को कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
atm
एटीएम से पैसे निकालते समय पिन नंबर एंटर करते समय ऊपर हाथ रखें, ताकि कोई देख न सकें। कई बार साइबर क्रिमिनल एटीएम में हिडन कैमरे लगा देते हैं जो अक्सर आम लोगों को दिखाई नहीं देते। एटीएम से पैसे निकालने से पहले कार्ड स्लॉट को हिला कर देख लें। कहीं किसी ने उस पर स्कीमर तो नहीं लगा रखा है। यदि किसी ने फेक लगाया होगा तो वह फौरन बाहर निकल आएगा। एटीएम में पिन नंबर दबाने से पहले मशीन के बटन चेक कर लें।
विज्ञापन
atm PIN
साइबर क्रिमिनल पिन नंबर पता करने के लिए उस पर टेप लगा देते हैं, जिससे बटन प्रेस करते ही उसकी छाप उस पर आ जाती है और वह आपका पिन आसानी से पता कर लेते हैं। पेमेंट के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और उसे नजरों से ओझल न होने दें। ट्रांजैक्शन के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने से बचें। एटीएम ट्रांजैक्शन के दौरान पूरी प्रिवेसी रखें। यह सुनिश्चित करें कि एटीएम मशीन में पिन नंबर दर्ज करते वक्त कोई देख न रहा हो।