साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं, क्योंकि सीबीआई ने एक और मामले में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है।
मामला ईश्वर से मिलाने के नाम पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अब इस मामले में चालान दाखिल करने की तैयारी कर ली है। हाईकोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए सीबीआई ने बताया कि वह जल्द ही सीबीआई कोर्ट में चालान (जांच की फाइनल रिपोर्ट) दाखिल करने जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने सीबीआई को आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई से पहले फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
मामले में याचिका दाखिल करते हुए नपुंसक बनाए गए एक साधु ने इस मामले में सीबीआई जांच की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने इस मामले की जांच आरंभ की तो साधु ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की हाईकोर्ट निगरानी करे क्योंकि यह बड़ा हाई प्रोफाइल मामला है और किसी भी स्तर पर जांच प्रभावित हो सकती है।
इसी के बाद से ही हाईकोर्ट लगातार जांच की निगरानी कर रहा है और सीबीआई लगातार जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर रही है। बुधवार को भी सीबीआई जांच की स्टेटस रिपोर्ट लेकर हाईकोर्ट पहुंची थी। हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट लेने से इनकार करते हुए कहा कि आखिर क्यों नहीं फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस पर सीबीआई ने बताया कि उन्होंने चालान (जांच की फाइनल रिपोर्ट) दाखिल करने की तैयारी कर ली है और जल्द ही इसे दाखिल कर दिया जाएगा।
5 of 8
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
हाईकोर्ट ने कहा कि जांच की अंतिम और फाइनल रिपोर्ट कोर्ट को चाहिए और इसके लिए सीबीआई को आखिरी मौका दिया जा रहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक सीबीआई हर हालत में फाइनल रिपोर्ट पेश करे। दूसरी ओर, राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह का नार्को-एनालिसिस टेस्ट करवाए जाने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर अर्जी पर अदालत ने सीबीआई और खट्टा सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।