फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर बेटे की हत्या पर देखिए बाप की बेबसी!

Mon, 12 Jan 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 12 Jan 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन

किशोर बेटे की हत्या पर देखिए बाप की बेबसी!

murder of student for revenge

रंजिश के चलते रविवार शाम घर के बाहर खड़े आठवीं के छात्र की तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी की है। बेटे की हत्या के बावजूद परिजन कार्रवाई नहीं चाहते। इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले नरेश का बेटा साहिल (16) रविवार की शाम घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश आए।

किशोर बेटे की हत्या पर देखिए बाप की बेबसी!

murder of student for revenge

नकाबपोशों में से एक ने शॉल के अंदर रखे असलहे को निकालकर साहिल पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर आए तो देखा साहिल खून से लथपथ है। वे आनन-फानन में साहिल को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता नरेश ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले कुछ युवकों से उनकी रंजिश चल रही है।

किशोर बेटे की हत्या पर देखिए बाप की बेबसी!

murder of student for revenge

हालांकि परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया है। पुलिस मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना था कि फायरिंग की आवाज सुनकर जब घर से बाहर निकले तो तेज रफ्तार के साथ दो बाइक मौके से जा रही थीं। आरोपी शाल से चेहरा छिपाए थे। उनकी बाइकों की नंबर प्लेट भी ढंकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर बेटे की हत्या पर देखिए बाप की बेबसी!

murder of student for revenge

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि साहिल की हत्या के पीछे मोहल्ले से कुछ दूरी पर होने वाला अलग-अलग नशों और मीट का खोका था। साहिल अपने कुछ दोस्तों के साथ इसका विरोध कर रहा था। आशंका जताई जा रही है इसी वजह से उसकी हत्या हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने पहले मोहल्ले में इसी मामले में फायरिंग के दौरान 13 बार कॉल करने के बावजूद पुलिस ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

किशोर बेटे की हत्या पर देखिए बाप की बेबसी!

murder of student for revenge

परिजनों के अनुसार जब फोन उठा तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। उसका कहना था कि यदि तब पुलिस हरकत में आ गई होती तो साहिल की जान बच सकती थी। इस मामले में मित्रपाल सिंह, एसएचओ, सिटी थाना ने बताया कि साक्ष्य और यानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही हिरासत में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed