सरकारी नौकरियों से जुड़ा बेहद अहम खुलासा
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी अहम खबर है। अगर आपकी उम्र 18 से 25 के बीच है तो ही आप क्लर्क बन सकते हैं।
सरकारी नौकरियों से जुड़ा बेहद अहम खुलासा
सिटी ब्यूटीफुल के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्ती के लिए योग्यता तो बढ़ा दी गई, लेकिन अधिकतम आयु सीमा में इजाफा नहीं किया गया। ऐसे में शैक्षणिक योग्यता होने के बाद भी युवा ओवर ऐज होने के कारण सरकारी नौकरी में आवेदन नहीं कर पाते हैं।
सरकारी नौकरियों से जुड़ा बेहद अहम खुलासा
लोगों की मांग पर सांसद किरण खेर ने नौकरी की अधिकतम आयु 25 से बढ़ाकर 30 करने का प्रपोजल तैयार किया है। अगले हफ्ते तक इसे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पास भेज दिया जाएगा।
सरकारी नौकरियों से जुड़ा बेहद अहम खुलासा
चंडीगढ़ के साथ लगते राज्यों हरियाणा और पंजाब में नौकरी के लिए 35 साल से 40 की आयु तक आवेदन किया जा सकता है। चंडीगढ़ में पिछले कई सालों से आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 18 से 25 साल ही है। चंडीगढ़ के विभागों में 4 से 5 सालों बाद ही भर्ती प्रक्रिया होती है। ऐसे मे अधिकतर युवा ओवर ऐज होने के कारण आवेदन नहीं कर पाते हैं।
सरकारी नौकरियों से जुड़ा बेहद अहम खुलासा
किरण खेर ने हाल ही में केंद्र सरकार को यूटी के विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के नियमों में बदलाव करने का प्रपोजल तैयार करके भेजा था। चंडीगढ़ में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए केंद्र सरकार के नियम लागू होते हैं। 5 फीसदी पद अनुकंपा के आधार पर भरे जाते हैं। लेकिन, यूटी में काफी कम संख्या में नियुक्तियां होने से अनुकंपा कोटा नहीं के बराबर रह जाता है।