बहन को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भाई को ऐसा गुस्सा आया कि उसने दोनों को वहीं काट दिया।
घटना हरियाणा के सिरसा की है, जहां ओढां के बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम में एक युवक ने अपनी बहन व उसके प्रेमी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के कंदूखेड़ा निवासी सोनू साहुवाला प्रथम में पिछले कुछ समय से अपनी मौसी के पास रह रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वाले हरदीप सिंह के घर में आना-जाना हो गया। सोनू का हरदीप की बहन सुमन के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
4 of 6
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
मंगलवार को दोपहर हरदीप अपने टायर पंचर की दुकान पर कार्य कर रहा था। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा की उसकी बहन व सोनू दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे।
तैश में आए हरदीप ने कापा उठाकर पहले सोनू पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोनू को ठिकाने लगाने के बाद हरदीप ने अपनी बहन सुमन को भी नहीं बख्शा और उस पर कापा से वार कर उसे भी मार डाला।