...तो क्या गूगल ने 12th के छात्र हर्षित को 1.44 करोड़ सालाना पैकेज की नौकरी का ऑफर नहीं दिया था, जानिए क्या है पूरे मामले की सच्चाई...
चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित सरकारी स्कूल से 12वीं के छात्र हर्षित को गूगल में 1.44 करोड़ सालाना पैकेज पर नौकरी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
गूगल ने ऐसे किसी भी प्रपोजल से जहां साफ इंकार किया है, वहीं स्कूल प्रिंसिपल इंद्रा बेनीवाल ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। इतना ही नहीं, हर्षित का मोबाइल भी बंद है।
इसके चलते मामला संदेहास्पद हो गया है। यूटी के डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन ने भी इस मामले में संबंधित स्कूल से रिपोर्ट तलब की है।
बता दें कि यूटी शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दावा किया था कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 33 से 12 वीं पास छात्र हर्षित को गूगल ने चयनित कर 1.44 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव दिया है।