फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ के इस स्टेडियम ने बदली थी एमएस धोनी की किस्मत, पीसीए मोहाली से भी रहा खास कनेक्शन

Mon, 17 Aug 2020 01:33 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 17 Aug 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Connection to Sector 16 Chandigarh Stadium and PCA Mohali
एमएस धोनी - फोटो : social media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का चंडीगढ़ और मोहाली से बेहद खास कनेक्शन रहा। आइए किस्सों पर डालते हैं एक नजर...
Trending Videos
MS Dhoni Connection to Sector 16 Chandigarh Stadium and PCA Mohali
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी के लिए सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम उनकी किस्मत बदलने वाला रहा। यहां खेले गए रणजी मैच ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनकी वापसी कराई। इस रणजी मैच में झारखंड की ओर से हरियाणा के खिलाफ धोनी ने 75 गेंदों पर 109 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके पर छह छक्के शामिल थे। इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए।
MS Dhoni Connection to Sector 16 Chandigarh Stadium and PCA Mohali
एमएस धोनी - फोटो : social media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉरमेट से संन्यास की घोषणा करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और झारखंड की टीमों के बीच रणजी ट्राफी का मुकाबला खेला था। इसमें धोनी का प्रदर्शन देखने के बाद चयनकर्ता को यह अनुमान हो गया था कि वह एक दिन भारतीय टीम का सितारा बनकर उभरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Connection to Sector 16 Chandigarh Stadium and PCA Mohali
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, साल 2007 में जब पहली बार धोनी को 50 ओवर वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया की कमान संभालने का मौका मिला था। तब हुई सीरीज में एक मैच की मेजबानी सेक्टर-16 स्टेडियम ने की थी। इस मैच में टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में जीत हासिल की थी। बतौर कप्तान 50 ओवर वनडे फॉरमेट में धोनी की यह पहली जीत थी।
विज्ञापन
MS Dhoni Connection to Sector 16 Chandigarh Stadium and PCA Mohali
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे भारतीय थे, जिन्होंने पीसीए स्टेडियम मोहाली में शतक बनाया। 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में महेंद्र धोनी ने नाबाद 139 रन बनाए थे। इस तरह धोनी का पीसीए स्टेडियम से गहरा नाता रहा है। वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत भी यहीं पर हुई थी। पीसीए स्टेडियम में 2011 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मैच को देखने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed