दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तो फतेह कर ली और अनोखा रिकॉर्ड भी बना लिया। अब आगे क्या करेंगी पर्वतारोही अनीता कुंडू। इसके बारे में बता रही हैं, उनकी मां।
दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट की 29029 फीट चोटी पर बेटी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लिख दिया। कभी बेटियों की भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हुए हरियाणा का उसी प्रदेश की बेटी अनीता कुंडू ने देश में सबसे ऊंचा नाम किया। अनीता विश्व की सबसे ऊंची सभी 14 चोटियों पर तिरंगा फहराकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखना चाहती हैं।
पीएम मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को हिसार की बेटी अनीता कुंडू ने विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत पर लिख दिया है। अनीता ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ लिखा संदेश का झंडा भी गाड़ दिया है। बेटियों को बचाने के लिए हरियाणा की इस बेटी का यह एवरेस्ट पर यह पहला संदेश है।
अब तक कोई भी भारतीय महिला चाइना और नेपाल दोनों साइड से एवरेस्ट पर नहीं चढ़ सकी है। अनीता अपने साथ करीब 30 से 35 किलो वजन साथ लेकर एवरेस्ट चोटी तक पहुंची थी, जिसमें सबसे अधिक वजन का ऑक्सीजन सिलेंडर का था। हरियाणा पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता कुंडू के इस जज्बे को देश भर से दुआएं मिल रही हैं।
पिछली बार 2015 में अनीता का एवरेस्ट पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लिखने की हसरत अधूरी रह गई थी। दो साल बाद इस बहादुर बेटी ने अपने सपने को पूरा कर दिया। अनीता कुंडू जाट स्कूल की छात्र थी। इसके बाद जाट कॉलेज से बीए की। फिलहाल वह जाट कॉलेज में एमए की स्टूडेंट भी हैं। अनीता ने अगला लक्ष्य दुनिया की ऊंची सबसे 14 चोटियों पर बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ लिखकर तिरंगा लहराने का है।