2017 में भी पंचायतों का तुगलकी फरमान जारी है। देखिए कैसे यहां एक लड़के का मुंह काला कर, गले में जूतों की माला डाल, ढ़ोल-बाजे के साथ गांव में घुमाया गया।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गांव गोलागढ़ में पंचायत ने एक ग्रामीण के घर में जबरन घुसने के आरोप में एक युवक का मुंह काला करके गांव में घुमाने की सजा दी।
भरी पंचायत में युवक ने खुद ही अपना मुंह काला किया। इसके बाद युवक के गले में जूतों की माला डालकर ढोल की थाप पर गलियों में एक घंटे तक घुमाया गया।
पंचायत ने यह भी फरमान जारी किया है कि गांव का कोई भी बाशिंदा युवक के परिवार के यहां आना-जाना नहीं करेगा। आगे देखिए इस युवक ने किया क्या था।
गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में रविवार को हुई पंचायत में यह निर्णय लिया गया। गोलागढ़ के ग्रामीणों की ओर से ग्राम सरपंच के हस्ताक्षरित नोट के माध्यम से मीडिया को पंचायत के निर्णय के बारे में जानकारी दी गई।