{"_id":"6b0594e353a9b4cfc702fcf0","slug":"commando-personnel-will-be-given-training-in-crowd-management-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1181947-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कमांडो जवानों को दिया जाएगा क्राउड मैनेजमेंट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कमांडो जवानों को दिया जाएगा क्राउड मैनेजमेंट का प्रशिक्षण
विज्ञापन
- एक दिसंबर से दो जनवरी तक सुनारिया पीटीसी में चलेगा कोर्स, इच्छुक जवानों से मांगी सहमति
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के कमांडो जवानों को भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एक महीने का विशेष कोर्स एक दिसंबर से दो जनवरी 2027 तक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) सुनारिया में आयोजित होगा। कमांडो विंग नेवल की ओर से 20 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिलों के एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।
आदेश के अनुसार कमांडो विंग के इच्छुक जवानों को अपनी सहमति भेजनी थी। इसके लिए ई-मेल के जरिये भी आवेदन करने का विकल्प दिया गया था। एटीएस और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कमांडो जवानों की सहमति संबंधित कार्यालयों के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमांडो विंग ने स्पष्ट किया है कि कोर्स के लिए चयनित होने वाले जवानों के स्थान पर कोई दूसरा जवान उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी व्यवस्था को ध्यान में रखकर जवानों की सहमति भेजनी होगी।