Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chd-Punjab Big news today Alliance formed between Punjab and the SAD

Chd-Punjab Big News: भाजपा-अकाली दल का गठबंधन, अमृतसर में सनकी का कारनामा; करोड़ों की हेरोइन बरामद

Tue, 24 Nov 2026 05:35 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 05:35 PM IST
सार

भाजपा-अकाली दल का छह साल बाद विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन हो गया। चंडीगढ़ में दोनों दलों के गठबंधन पर जमकर जश्न मनाया गया। अमृतसर में छह साल पहले विदेश से लौटे शख्स ने अपने पालतू कुत्तों और मां की गोली मार हत्या की और फिर खुद सुसाइड कर लिया। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Chd-Punjab Big news today Alliance formed between Punjab and the SAD
चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीजेपी-अकाली दल का हुआ गठबंधन
विज्ञापन

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा हो गई है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। छह साल पहले कृषि कानूनों के दौरान दोनों का रिश्ता टूटा था। पढ़ें पूरी खबर 
 
Trending Videos

पंजाब-शिअद गठबंधन पर चंडीगढ़ में जश्न 
बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की खबरों के बाद चंडीगढ़ में दोनों पार्टियों के कार्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बीजेपी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय और शिरोमणि अकाली दल के सेक्टर-28 स्थित मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में दिल दहलाने वाली घटना 
अमृतसर शहर के जुझार सिंह एवेन्यू में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 50 वर्षीय व्यक्ति, हरप्रीत सिंह, ने कथित तौर पर पहले अपने दो कुत्तों को गोली मारी, फिर अपनी मां की हत्या कर दी और अंत में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

अमृतसर करोड़ों का नशीला पदार्थ बरामद 

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में ड्रोन से नशे की खेप भेजने का सिलसिला जारी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में दो स्थानों से कुल 9 किलो 986 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इसमें पांच किलो हेरोइन और 4 किलो 986 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ शामिल है। दोनों मामलों में थाना घरिंडा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर 

फरीदकोट में बुजुर्ग की हत्या 
फरीदकोट के जैतो गांव एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान हत्या का खुलासा हुआ है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर उसके बेटे, बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed