फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता चंद कौर की हत्या: इल्जाम से आहत फूट फूटकर रोए ठाकुर दिलीप सिंह

Sat, 09 Apr 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा/रानियां (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा/रानियां (हरियाणा) Updated Sat, 09 Apr 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
mata chand kaur murder and statement of accused thakur dalip singh
माता चंद कौर की हत्या और ठाकुर दिलीप सिंह - फोटो : amar ujala
नामधारी समुदाय की 'मां' माता चंद कौर की हत्या और उसके इल्जाम लगने के बाद सतगुरु ठाकुर उदय सिंह महाराज के भाई ठाकुर दिलीप सिंह पहली बार लोगों के सामने आए। देखिए क्या बोले?
mata chand kaur murder and statement of accused thakur dalip singh
माता चंद कौर की हत्या और ठाकुर दिलीप सिंह - फोटो : amar ujala

नामधारी समुदाय की 'मां' माता चंद कौर की हत्या और उसके इल्जाम लगने से आहत ठाकुर दिलीप सिंह ने कहा कि उन्हें उनकी मां चांदकौर के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए गए बल्कि उलटा उन पर ही उनके कत्ल का इल्जाम लगाया जा रहा है जो बेबुनियाद है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि उन्हें कत्ल में फंसाने के लिए पैसे के बल पर झूठे गवाह तैयार किए जा सकते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान वे कई बार फूट फूटकर रोये।

mata chand kaur murder and statement of accused thakur dalip singh
माता चंद कौर की हत्या और ठाकुर दिलीप सिंह - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और प्रदेश सरकार चाहे तो वह कान पकड़कर नामधारी समाज में एकता और शांति की बहाली करवा सकती है। नामधारी समुदाय के सतगुरु स्व. जगजीत सिंह महाराज की पत्नी चांद कौर की याद में हरियाणा के सिरसा/रानियां के श्रीजीवनगनगर गुरुद्वारे में आयोजित अंतिम अरदास से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mata chand kaur murder and statement of accused thakur dalip singh
माता चंद कौर की हत्या और ठाकुर दिलीप सिंह - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पदवी या गद्दी का कोई मोह नहीं है वे भी समाज में एकजुटता चाहते हैं। वे शनिवार को श्री जीवननगर में अंतिम अरदास रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें मां चांद कौर के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए गए तो तो उन्हें भैणी साहिब कैसे जाने दिया जाएगा। उन्होंने मां की याद में ही यहां पर अंतिम अरदास रखी है। उन्होंने कहा कि माता चांद कौर उनकी ताई ही नहीं बल्कि मां थी जिन्होंने उन्हें पाल पोसकर बढ़ा किया। 

विज्ञापन
mata chand kaur murder and statement of accused thakur dalip singh
माता चंद कौर की हत्या और ठाकुर दिलीप सिंह - फोटो : amar ujala

उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकुर उदय सिंह ने माता चांद कौर को कैद करके रखा हुआ था। उनके भाई ने माता पिता को पंथ से निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि वे नामधारी पंथ को एकजुट देखना चाहते है पर उनके भाई और बहनोई जगतार सिंह ने पंथ को तोड़ा है। अगर मन में शांति होगी तो पंथ एक हो सकता है अगर मन में नफरत होगी तो शांति नहीं आ सकती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed