फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल' देखकर महावीर फौगाट ने की आमिर की तारीफ, जाहिर की बड़ी ख्वाहिश

Sun, 01 Jan 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 01 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
mahavir phogat praised aamir khan after watching dangal with family and big statement
महावीर फौगाट ने की आमिर खान की तारीफ
परिवार और गांव वालों के साथ 'दंगल' देखने के बाद महावीर फौगाट ने आमिर खान की जमकर तारीफ की। साथ ही एक बड़ी ख्वाहिश भी जाहिर की।
mahavir phogat praised aamir khan after watching dangal with family and big statement
महावीर सिंह फोगट के परिवार के साथ आमिर खान की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के सनसिटी सिनेमा में मीडिया से बात कर रहते हुए महावीर पहलवान ने कहा कि अब उनका सपना देश को ओलंपिक में पदक दिलाने का है और वह इसके नजदीक तक पहुंच गए हैं। फिल्म में 99 फीसदी रियलिटी है। आमिर खान ने बेहतर शानदार तरीके से किरदार निभाया। दो-तीन माह के दौरान ही इतना वजन बढ़ाना और कम करना, वास्तव में ही वे बड़े कलाकार है।
mahavir phogat praised aamir khan after watching dangal with family and big statement
महावीर सिंह फोगट के परिवार के साथ आमिर खान की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह ने कहा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। उनकी ख्वाहिश है कि सरकार बेटी खिलाओ अभियान भी शुरू करे। ताकि बेटियां खेल में भी देश का नाम रोशन कर सके। दंगल फिल्म के रिलीज होने के बाद शुक्रवार को यहां गीता की माता ने कहा कि शुरुआत में उसकी बेटे की चाहत थी मगर बेटियों ने बेटों से बढ़कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahavir phogat praised aamir khan after watching dangal with family and big statement
द्रोणाचार्य अवार्ड की घोषणा पर महावीर फोगट का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
महावीर सिंह ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान में आज भी 70 फीसदी लोग बेटा-बेटी में भेदभाव करते है। उस समय उसे भी गांव-गोहांड के लोग उसे टोकते थे। मगर उसकी सोच दूसरी थी। बेटा-बेटी में कोई भेदभाव किए बिना बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखे और उनकी बेटियों के प्रति सोच बदले।
विज्ञापन
mahavir phogat praised aamir khan after watching dangal with family and big statement
dangal
मूवी खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट ने दर्शकों ने पूछा कि कैसी लगी। जवाब मिला फैनटास्टिक। फिर गीता ने पूछा मेरे पिता की मेहनत। तो जवाब मिला कि रियल हीरो तो ये ही हैं। गीता ने कहा कि अब पिता का एक सपना ओलंपिक पदक पूरा करना है। चाहे वह करे, बबीता या छह बहनों में कोई भी। वो सपना पूरा होने के बाद उन्हें लगेगा कि उन्होंने अपने पिता के लिए कुछ किया है। अब प्रो-रेसलिंग होनी है। अगले साल कॉमनवेल्थ गेट, एशियन गेम होने है और 2020 में ओलंपिक। इन सभी पर फोकस है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed