पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू स्टूडेंट और शिक्षकों पर जमकर चला। इस दौरान उन्होंने छात्रों को पढ़ाया ब्रांडिंग का पाठ।
तस्वीरें: पीयू में चला बाबा का योग, बोले, कैसे 500 से बनाए 5 हजार करोड़?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग के बहाने रामदेव ने कहा कि वह जब घर से निकले थे तो उनके पास 500 रुपये थे, लेकिन आज उनके ट्रस्ट की ब्रांड वैल्यू 5 हजार करोड़ है। अगले पांच साल में उनके ब्रांड की वैल्यू 5 लाख करोड़ हो जाएगी। योग क्लास के बीच-बीच में उन्होंने देश में विदेशी कंपनियों की लूट पर भी जमकर कमेंट किए।
उन्होंने कहा कि युवा खुद इतना काबिल बनें, कि उनको नौकरी मांगने की जरूरत न पड़े बल्कि वे दूसरों को नौकरी दें। पतंजलि एक लाख लोगों को नौकरी और एक करोड़ को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार दे रहा है। जो युवा अच्छा काम करेगा, वह इतिहास बनेगा, उसे लोग पढ़ेंगे।
बाबा रामदेव ने योग क्लास में पंजाब में बढ़ रही नशे की लत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योग करने वाला कभी नशे के चंगुल में नहीं फंसेगा। उन्होंने बताया कि योग से शरीर में इंडोरफिन की मात्रा मारफीन से ज्यादा हो जाती है। योग करने पर युवाओं को नशा करने की इच्छा ही नहीं होगी। कोल्ड ड्रिंग्स का अधिक सेवन युवाओं को नपुंसक बना रहा है। उन्होंने पीयू हॉल में बैठे लोगों से कहा कि हर रोज 20 मिनट का योग आपको निरोग बना सकता है। रामदेव ने प्राणायम सहित योग की कई आसान विधियां लोगों को सिर्खाइं। कहा कि पांच आसान भी रोजमर्रा की जिंदगी में इंसान को स्वस्थ रखता है।
योग गुरु ने बताया कि आम लोगों का हीमोग्लोबिन 100 से 98 के बीच होता है। लेकिन पिछले 20 साल से उनका हीमोग्लोबिन 18 ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी भी 18 घंटे काम करना चाहते हैं तो हीमोग्लोबिन की मात्रा मेरे स्तर पर ले आओ। उन्होंने कहा कि वह जुलाई-अगस्त में नया सत्र शुरू होने के बाद दोबारा पीयू में आएंगे और योग कराएंगे। अपने खास अंदाज में रामदेव ने युवतियों और महिलाओं को कहा कि वह खुद को योग से इतना सुंदर बनाएं कि सभी उनकी पर्सनालिटी के कायल हो जाएं।