फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसी अग्निपरीक्षा: पैर फिसलते ही अंगारों पर गिरे बाप-बेटा, दहला देंगी तस्वीरें

Wed, 15 Jun 2016 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़।
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 15 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Father Drops 6 Year Old Son On Red Hot Coal During Ritual at jalandhar
बच्चों को गोद में उठाकर भागते हैं मां-बाप।
जालंधर में हर साल होती है ये अग्निपरीक्षा। बच्चों को गोद में उठाकर भागते हैं मां-बाप। इस बार ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, सभी सहम गए। देखिए, तस्वीरें।
Father Drops 6 Year Old Son On Red Hot Coal During Ritual at jalandhar
गोद में लिए हुए अपने बेटे समते अंगारों पर गिर पड़े
हर साल लगने वाले मां मरिअम्मा मेले के समापन के दौरान अग्निपरीक्षा नामक परंपरा के तहत दहकते कोयलों पर चल रहे पिता का पैर अचानक फिसल गया जिसके बाद वह गोद में लिए हुए अपने बेटे समते अंगारों पर गिर पड़े और बुरी तरह झुलस गए। बाद में एक फोटोग्राफर ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Father Drops 6 Year Old Son On Red Hot Coal During Ritual at jalandhar
जालंधर में हर साल होती है ये अग्निपरीक्षा।
'पिता 20 फीसदी और बेटा 20 से 25 फीसदी झुलसे': मां मरिअम्मा मेले के दौरान लोग अपने बच्चे को गोद में उठा कर अंगारों पर चल कर अग्निपरीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान राजा नामक व्यक्ति अपने छह वर्षीय बेटे कार्तिक को गोद में लेकर अंगारों पर चल रहा था और अचानक उनका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Drops 6 Year Old Son On Red Hot Coal During Ritual at jalandhar
कार्तिक 20-25 फीसदी तक झुलस गया है
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने बताया, ‘सूचना मिलने पर मैं अस्पताल गया। दस हजार रुपये की नकद सहायता दी। इसके अलावा दोनों को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) भिजवा दिया। राजा 20 फीसदी जबकि कार्तिक 20-25 फीसदी तक झुलस गया है। मैंने उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री से भी बात की और उन्होंने जिलाधिकारी को तत्काल इस बारे में कहा।’ घटना पर टिप्पणी के लिए जिलाधिकारी उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन
Father Drops 6 Year Old Son On Red Hot Coal During Ritual at jalandhar
20 फुट लंबा अग्निकुंड है यह
20 फुट लंबा अग्निकुंड है यह...: गौरतलब है कि हर साल इस मेले का आयोजन काजी मंडी इलाके में रहने वाले लोग करते हैं। वे पुरानी मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार बच्चों को गोद में लेकर अंगारों से भरे 20 फुट लंबे अग्निकुंड को पार करते हैं और उनके अनुसार ऐसा करना शुभ माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed