फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro: हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित 10 प्रत्याशी, जानिए कौन कितना धुरंधर

Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Brief Profile abput BJP Candidates for Haryana
बीजेपी का लोगो
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भाजपा ने हरियाणा में सभी 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। यहां क्लिक करके जानिए कौन कहां से उम्मीदवार और वो राजनीति का कितना धुरंधर है।
Lok Sabha Elections 2019, Brief Profile abput BJP Candidates for Haryana
अरविंद शर्मा
रोहतक सीटः अरविंद शर्मा
12 अक्टूबर 1963 को रोहतक में जन्मे अरविंद शर्मा की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हुई। उन्होंने डेंटल कॉलेज रोहतक से बीडीएस की और फिर प्रोस्थोडेंटिक्स में एमडीएस। पत्नी भी डॉक्टर हैं और इनके दो बच्चे हैं। अरविंद 1996 में पहली बार सोनीपत से आजाद चुनाव लड़कर सांसद बने। 1999 में कांग्रेस में शामिल हुए। 2004 और 2009 में करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रहे। 2004 में करनाल से ही चुनाव लड़ा, पर भाजपा के अश्विनी चोपड़ा से हार गए। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर बसपा में गए। विधानसभा चुनाव में बसपा के सीएम चेहरे रहे। दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, दोनों से हारे। मार्च महीने में ही भाजपा का दामन थामा। करनाल से टिकट के दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने रोहतक से मैदान में उतारा। हुड्डा के धुर विरोधियों में शामिल हैं अरविंद शर्मा।
Lok Sabha Elections 2019, Brief Profile abput BJP Candidates for Haryana
बृजेंद्र शर्मा
हिसार सीटः बृजेंद्र सिंह
13 मई 1972 को रोहतक में जन्मे बृजेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वे एक आईएएस अफसर हैं।  दिल्ली के मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से उनकी स्कूली शिक्षा हुई। दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण की। बृजेंद्र सिंह ने 1998 में आईएएस की परीक्षा पास कर देश भर में नौवां स्थान हासिल किया था। 1999 में वे शादी के बंधन में बंधे। दो बच्चे हैं, एक पुत्री और एक पुत्र। फरीदाबाद व चंडीगढ़ में डीसी भी रहे। वर्तमान में प्रबंध निदेशक हैफेड के पद पर तैनात है। भाजपा की ओर से चुनाव टिकट मिलने पर उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। पद से इस्तीफा भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Brief Profile abput BJP Candidates for Haryana
रतन लाल कटारिया
अंबाला सीट : रतनलाल कटारिया
रतनलाल मौजूदा सांसद है और वे 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था।  उम्र : 67 साल।  शिक्षा : एमए राजनीतिक शास्त्र, एलएलबी। स्थायी निवासी : गांव संधाली, यमुनानगर।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Brief Profile abput BJP Candidates for Haryana
नायब सैनी
कुरुक्षेत्र सीट : नायब सैनी
अंबाला के नारायणगढ़ हल्के से 2014 मे पहली बार विधायक बने। पूर्व संसदीय सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन गुर्जर को हराया था। हरियाणा सरकार में खनन एवं भूविज्ञान व श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री हैं। स्थायी निवासी: गांव लखनौरा, नारायणगढ़, अंबाला। शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र 44 वर्ष।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed