{"_id":"5c72654abdec22738d0b70b2","slug":"lok-sabha-election-2019-election-commission-circular-related-to-evm-machine-voting-and-voters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EVM मशीन में अब नहीं होगी गड़बड़ी, पर शिकायत झूठी निकली तो जाना पड़ेगा जेल...2 बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EVM मशीन में अब नहीं होगी गड़बड़ी, पर शिकायत झूठी निकली तो जाना पड़ेगा जेल...2 बड़े फैसले
Sun, 24 Feb 2019 03:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
evm machine
- फोटो : PTI
ईवीएम मशीन में अब गड़बड़ी नहीं होगी, वहीं अगर फर्जी मतदान की शिकायत झृठी निकली तो जेल जाना पड़ेगा। दरअसल, निर्वाचन आयोग ने एक फरमान जारी किया है, जो हर किसी के लिए मानना जरूरी है।
Trending Videos
evm
- फोटो : ANI
शिकायत गलती निकली तो...
चुनाव में फर्जी मतदान और ईवीएम मशीन पर लगने वाले गड़बड़ी के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन को अटैच कर दी गई है। उससे शिकायत होने पर तत्काल वोट का सत्यापन किया जा सकेगा। बावजूद इसके मशीन में गड़बड़ी होने या वोट दूसरे प्रत्याशी के डाले जाने की शिकायत के आरोप फर्जी पाए गए तो शिकायतकर्ता के वोट को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यदि पीठासीन अधिकारी को शिकायतकर्ता की मंशा गलत लगी तो उसे झूठी शिकायत करने के मामले में आरोपित किया जा सकता है। इसमें जेल व एक हजार रुपये जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

ईवीएम
शिकायत सही निकली तो...
वहीं यदि शिकायत सही मिली तो मतदान बंद करके निर्वाचन अधिकारी को सूचित किया जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में कई जगह खासकर गैर सत्ताधारी पार्टी या अन्य लोग मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी बताते हुए वोट सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में डलने की शिकायत करते हैं। इसको लेकर निर्वाचन आयोग कुछ साल से गंभीरता दिखा रहा है और इसका समाधान वीवीपैट मशीन के माध्यम से निकाला है। यह मशीन ईवीएम के साथ अटैच की जाएगी। मुख्य संयुक्त निर्वाचन अधिकारी आईएएस अर्जुन शर्मा ने बताया कि अब कोई भी मतदाता मतदान करने के बाद अपना मत देख सकेगा कि उसका वोट सही डला है या अन्य प्रत्याशी के खाते में तो नहीं पड़ गया है।

EVM
उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कोई भी मतदाता मशीन में गड़बड़ी होने या फिर वोट अन्य को डल जाने की शिकायत करता है तो पहले शिकायतकर्ता को समझाया जाएगा। इसके बावजूद संतुष्ट नहीं होने पर उससे एफिडेविट भरवाकर उसे पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी समेत अन्य अधिकारी पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में टेस्ट वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसमें शिकायत सही पाई गई तो मतदान रोककर जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचित किया जाएगा। वही शिकायत झूठी पाई गई तो शिकायतकर्ता का वोट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर पीठासीन अधिकारी को लगा कि शिकायतकर्ता गलत तरीके से परेशान कर रहा है तो उसके खिलाफ वह कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन
वीवीपीएटी
- फोटो : self
वीवीपैट मशीन ऐसे करेगी काम
वीवीपैट मशीन (वेरिफाई पेपर ऑडिट ट्रेल) स्वतंत्र सत्यापन प्रणाली के रुप में काम में ली जाएगी। इस मशीन पर वोट देते ही मतदाता को उसके द्वारा दिया गया वोट किस प्रत्याशी का दिया गया है, उसका नाम व चुनाव चिन्ह मशीन की स्क्रीन पर नजर जाएगा। इससे मतदाता संतुष्ट हो सकेगा। वहीं आवश्यकता पड़ने पर संग्रहित इलेक्ट्रोनिक परिणामों का ऑडिट करने की सुविधा मिल सकेगी। वीवीपैट मशीन से पूरी पारदर्शिता रहती है। इसमें वोट देते ही वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर सात सेकंड तक यह प्रदिर्शत होता है कि वोट किस प्रत्याशी को पड़ा है।