Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Truck driver dies of heart attack in Ludhiana

पंजाब: ट्रक चालक की ड्राइविंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, सीने में उठा तेज दर्द, सूझबूझ से टाला हादसा; फिर तोड़ा दम

Wed, 25 Nov 2026 02:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

लुधियाना के जगराओं में एक ट्रक ड्राइवर की ड्राइविंग के दौरान मौत हो गई। ट्रक चलाते हुए चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन ट्रक चालक की जान नहीं बच पाई। 

विज्ञापन
Truck driver dies of heart attack in Ludhiana
जगराओं में ड्राइविंग के दौरान ट्रक चालक की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जगराओं के निकटवर्ती गांव काऊके कलां में बुधवार को एक ट्रक चालक की सूझबूझ ने एक बड़े सड़क हादसे को टाल दिया। हालांकि, ट्रक चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आने के कारण चालक अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टर तक पहुंचने में सफल नहीं हो सका और वाहन के अंदर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वंत सिंह निवासी गांव जडाली खुर्द, अहमदगढ़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, वंत सिंह बुधवार को अपना ट्रक लेकर नानकसर-जगराओं रोड से गुजर रहा था। जब वह गांव काऊके कलां पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर उसने गांव में स्थित एक क्लिनिक से दवाई लेने का निर्णय लिया। वह ट्रक लेकर क्लिनिक के पास पहुंचा और डॉक्टर को अपनी गंभीर हालत के बारे में बताया। इसके बाद, वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने की बात कहकर आगे बढ़ा, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टर की तत्परता और अनहोनी की आशंका
काफी समय बीत जाने के बावजूद जब चालक क्लिनिक नहीं पहुंचा, तो डॉक्टर को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह तुरंत ट्रक के पास पहुंचा, जहां उसने चालक को गंभीर हालत में पाया, जो बड़ी मुश्किल से सांसें ले रहा था। डॉक्टर ने उसे ट्रक से बाहर निकालकर मदद पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

ट्रक के सड़क पर खड़ा होने के कारण नानकसर-जगराओं रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई
थाना सदर के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में चालक की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed