{"_id":"5c723b71bdec22094a2c8cb2","slug":"tour-packages-tour-offers-travelling-based-exhibition-in-hmachal-bhawan-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैमिली संग घूमने जाना चाहते हैं, तो ये स्पेशल ऑफर आपके लिए, डिटेल जानने को क्लिक कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैमिली संग घूमने जाना चाहते हैं, तो ये स्पेशल ऑफर आपके लिए, डिटेल जानने को क्लिक कीजिए
Sun, 24 Feb 2019 12:11 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल
फैमिली के साथ टूर पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई विशेष पैकेज उपलब्ध हैं। डिटेल जानकारी के लिए यहां क्लिक कीजिए और प्लान बनाइए, कहीं मौका छूट न जाए।
Trending Videos
टूर एंड ट्रैवल
घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो सेक्टर 28 चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में लगी इंडियन ट्रेवल मार्ट की एग्जीबिशन में जरूर जाएं। यहां विभिन्न प्रदेशों के पर्यटन विभागों व संबंधित ट्रेवल इंडस्ट्री की तीन दिवसीय एग्जीबिशन लगी है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, गोवा और पश्चिम बंगाल सहित देश व विदेश के टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर्स व होटल्स सैर सपाटे के व्यापक विकल्प लेकर आए हैं। आयोजक अजय गुप्ता ने बताया कि इसका आयोजन 19वीं बार कराया जा रहा है।
टूर एंड ट्रैवल
हर कोई गोवा में एक बार जरूर घूमना चाहता है। गोवा टूरिज्म के पीआरओ दीपक नार्वेकर ने बताया कि उनके यहां 12 नए आकर्षण आए हैं, जो इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट का फील कराते हैं। हॉट एयर बैलून राइड्स, जिसमें बैठकर व्यक्ति ऊंचाई पर जाकर घने जंगल और बीच को निहार सकते हैं। इसका किराया प्रति व्यक्ति दस हजार रुपये है। तिरुपति के दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गोवा से विशेष बस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tirupati temple
बेंगलुरु के चर्चित स्पॉट दिखाएंगे और रात में तिरुपति के वीवीआईपी दर्शन कराएंगे। इसके लिए गोवा टूरिज्म और वहां के प्रशासन के बीच करार है। इसका प्रति सवारी चार हजार रुपये किराया है। पुर्तगाल के समय का बना राजभवन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। पहले यह सिर्फ 26 जनवरी के लिए खुलता था, लेकिन अब इसे पब्लिक के लिए भी खोल दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी भी गोवा टूरिज्म के पास है। इसके अतिरिक्त कई सारे फेस्टिवल हैं जो सिर्फ गोवा में ही होते हैं।
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल
बंगाल की कई खूबसूरत वादियां आपको बुला रही हैं। टूरिज्म के आपरेशन के असिस्टेंट मैनेजर गौतम दास ने बताया कि सुंदरबंस के जंगलों में घूमने का एक अलग ही आनंद है। पर्यटकों को इसके लिए होटल रूपी कमरा मुहैया कराया जाता है। इसके जरिए लोग मनमोहक झरने और नदियां देखते हैं साथ ही दुर्लभ हो रहे सफेद रायल बंगाल टाइगर्स के भी दर्शन होते हैं। पर्यटन विभाग एक से तीन दिनों तक पैकेज पांच हजार से 15 हजार में ऑफर कर रहा है। इसके अतिरिक्त जलदापारा में स्थित नेशनल पार्क की हाथी की सफारी सबका मन मोह लेती है। यहां पर रसगुल्ला, मिष्ठी दही और संदेश की हजारों वैरायटी हैं।