Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab BJP-Akali Alliance: Captain Amarinder and Sunil Jakhar Backed Reunion Ahead of 2027 Polls

कैप्टन-जाखड़ ने की थी गठबंधन की पैरवी: शिअद-भाजपा का कॉमन रोडमैप तैयार, नशामुक्त पंजाब का लक्ष्य बड़ा मुद्दा

Wed, 25 Nov 2026 02:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 25 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की पैरवी पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और देवेंद्र सिंह जाखड़ ने की थी। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ शिअद संग गठबंधन के पक्ष में खुलकर बोलते रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab BJP-Akali Alliance: Captain Amarinder and Sunil Jakhar Backed Reunion Ahead of 2027 Polls
Punjab BJP-Akali Alliance - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना कॉमन रोडमैप भी तैयार कर लिया है। अब एनडीए का एक संयुक्त घोषणापत्र तैयार होगा जबकि शिअद और भाजपा की घोषणा पत्र समितियों का भी विलय किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस कमेटी में दोनों दलों के अनुभवी नेता शामिल रहेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब में डेडलाइन (31 दिसंबर 2029) के साथ नशामुक्त पंजाब का लक्ष्य ही बड़ा सियासी मुद्दा बनेगा। 
विज्ञापन


शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने बताया कि इसके अलावा सूबे में गैंगस्टरवाद का खात्मा और प्रगतिशील पंजाब भी मुख्य एजेंडे में रहेगा। इसके अलावा किसान, व्यापारी, नौजवान और मजदूर कल्याण के लिए भी कई घोषणाएं की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शिअद-भाजपा गठबंधन को स्वाभाविक गठबंधन बताते हुए 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों दल सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

सीटों के बंटवारे का फैसला उचित समय पर आपसी सहमति और परिस्थितियों के अनुसार होगा। एनडीए का लक्ष्य नशामुक्त पंजाब, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और विकासोन्मुख सरकार बनाना है। घोषणा पत्र इसी पर आधारित रहेगा।

कैप्टन और जाखड़ ने की थी गठबंधन की पैरवी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की जमीन तैयार करने में पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही पैरवी कर चुके थे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो यहां तक कहा था कि अकाली दल के बिना भाजपा के लिए पंजाब की सत्ता तक पहुंचना आसान नहीं है। 

 

उनका तर्क था कि गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा 2027 क्या, 2032 व 2037 तक भी सत्ता में आने की स्थिति में नहीं होगी। उन्होंने माना था कि भाजपा का ग्रामीण पंजाब में आधार मजबूत नहीं है और इसे तैयार करने में लंबा समय लगेगा।
 

वहीं, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी अकाली दल के साथ गठबंधन के पक्ष में खुलकर बोलते रहे हैं। मार्च 2024 में उन्होंने गठबंधन को पंजाब के लोगों की भावना बताया था। बाद में जुलाई 2025 में भी उन्होंने इसे राज्य के हित और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जरूरी करार दिया।

 

जाखड़ का तर्क था कि पंजाब की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए दोनों दलों का साथ आना स्वाभाविक है। हालांकि पंजाब भाजपा के कई टकसाली नेता इस गठबंधन के पक्षधर नहीं थे लेकिन हाईकमान के फैसले के बाद अब सभी को एकजुट होकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed