फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्टः हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं, तो संभल जाए...ये 14 ट्रेनें हुई रद्द

Tue, 14 Aug 2018 09:42 AM IST
नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Updated Tue, 14 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Land sliding in six places in Pathankot, 14 trains canceled
रेल ट्रैक पर पड़ा मलबा
अगर आप हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं तो संभल जाएं। हिमाचल की यात्रा इन दिनों खतरे से खाली नहीं हैं। लोगों की जान पर बन आई है।  

 
Land sliding in six places in Pathankot, 14 trains canceled
रेल ट्रैक पर पड़ा मलबा
हिमाचल में पिछले 10 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से ज्वालामुखी रोड, कोपरलाहड़ और पालमपुर नैरोगेज स्टेशनों के पास छह जगह लैंड स्लाइडिंग हो गई। इसके चलते फिरोजपुर रेल डिवीजन ने सभी 14 (अप-डाउन) ट्रेनें बंद करने का आदेश जारी किया है। अब हिमाचल जाने के लिए लोगों को सात गुना अधिक किराया खर्च बस से जाना होगा। इससे पहले जुलाई की शुरुआत में नैरोगेज कांगड़ा घाटी पर नाइट सर्विस बंद करने के लिहाज से छह ट्रेनों (अप डाउन) को बंद किया गया था। 
Land sliding in six places in Pathankot, 14 trains canceled
फाइल फोटो
28 जुलाई को चार और ट्रेनें रद्द की गई और अब सोमवार सुबह तड़के फिरोजपुर डीआरएम ने आदेश जारी कर इस रूट पर चलाई जा रही चार (अप-डाउन) ट्रेनों को भी रद्द कर दिया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नैरोगेज अजय गुप्ता ने कहा कि छह जगहों पर लैंड स्लाइडिंग के चलते ट्रेनें बंद की गई हैं, ट्रैक क्लीयर होते ही ट्रेनों को शुरू करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Land sliding in six places in Pathankot, 14 trains canceled
फाइल फोटो
लोगों को खर्च करना पड़ रहा सात गुणा अधिक किराया      
हिमाचल के व्यापारी और दुकानदार अपनी दुकानों के लिए 70 फीसदी सामान पठानकोट से ही खरीदते हैं, इसके अलावा हिमाचल के रिमोट एरिया से कई स्टूडेंट्स पठानकोट इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में आते हैं। ट्रेनें बंद होने का असर पठानकोट के कारोबार और स्टूडेंट्स पर पड़ा है। वहीं कर्मचारी वर्ग पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ट्रेन का किराया कम होने के कारण स्टूडेंट्स भी बसों में कम ही सफर करते हैं, मिसाल के तौर पर पठानकोट से वाया ट्रेन नगरोटा सूरियां का किराया 15 रुपये हैं जबकि अब लोगों को 110 रुपये बस में खर्च कर जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Land sliding in six places in Pathankot, 14 trains canceled
फाइल फोटो
यह ट्रेनें हुई रद्द      
सोमवार सुबह जारी किए आदेशों में डीआरएम विवेक कुमार ने सुबह सात बजे चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52465) और इसके बाद सुबह 10 बजे चलने वाली पठानकोट-जोगिन्द्र नगर (52473) को भी बंद कर दिया। इससे पहले पठानकोट-जोगिन्द्र नगर 52471 को रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा तड़के चार बजे चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52463), दोपहर 1.20 पर चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52467) पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52469), बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52464), बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52466), जोगिन्द्र नगर-पठानकोट (52472), जोगिन्द्र नगर-पठानकोट (52474), बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52468) और बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52470) पहले से ही रद्द चल रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed