{"_id":"5a7958b64f1c1b2d068b4e96","slug":"kurukshetra-gangrape-case-jind-gangrape-case-truth-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे मिली थी छात्रा की लाश, जांच में सामने आया ऐसा सच, जानकर रोने लगे सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर किनारे मिली थी छात्रा की लाश, जांच में सामने आया ऐसा सच, जानकर रोने लगे सब
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
जींद गैंगरेप केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं की छात्रा ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन नहर किनारे उसकी लाश मिली। अब मामले की जांच में जो सच सामने आया, जानकर सभी रोने लगे।
जींद गैंगरेप केस
मामला हरियाणा के जींद और कुरक्षेत्र से जुड़ा है। गांव झांसा से 9 जनवरी से अगवा 11वीं की छात्रा का शव शुक्रवार को जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव के पास नहरी की पटरी के पास मिला था। उसके बाद 17 जनवरी को गांव के ही एक युवक गुलशन का शव भाखड़ा नहर के बटेडा हेड से मिला था, वह भी 9 जनवरी से ही लापता था। तब पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई थी कि छात्रा के साथ दरिंदगी हुई थी। छात्रा से हुई दरिंदगी की बात फैलते ही यह मामला सुर्खियों में रहा।
जींद गैंगरेप
लेकिन अब खुलासा हुआ है कि छात्रा के साथ दरिंदगी नहीं हुई थी, बल्कि उसकी मौत डूबने से हुई थी। यह बात जानने के बाद मृतका के मां-बाप रोने लगे। पुलिस के साथ-साथ हर कोई इस सच को जानकर हैरान है। मृतका के डाइटम टेस्ट, बिसरा और केमिकल रिपोर्ट आने के बाद पीजीआई रोहतक के डाक्टरों की ओपिनियन में यह स्पष्ट किया गया है। यह जानकारी एसपी अभिषेक गर्ग ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद गैंगरेप केस
वहीं अब उन्होंने संभावना जताई है कि यह मामला सुसाइड की तरफ जा रहा है, लेकिन अभी पक्के तौर पर इसे सुसाइड नहीं कहा जा सकता, क्योंकि एसआईटी जांच में जुटी है। पीजीआई रोहतक के डाक्टरों की फाइनल ओपिनियन सोमवार को मिलने के बाद जिला पुलिस को पता चला है कि छात्रा की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर जो घाव मिले हैं, वे मौत के बाद के हैं। रिपोर्ट में छात्रा और छात्र के शरीर से मिले पानी के सैंपल भी नरवाना ब्रांच के ही निकले हैं।
विज्ञापन
जींद गैंगरेप
छात्रा के शरीर के निजी अंगों पर भी जो घाव थे। वो मौत के बाद के बताये जा रहे हैं। पीजीआई के पैनल के ओपिनियन के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस अधिक्षक का कहना है कि मामले में अब कोई ठोस प्रमाण मिलने पर तर्कसंगत कार्रवाई होगी। बता दें कि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। छात्रा का टाइटम टेस्ट, बिसरा और केमिकल रिपोर्ट पर चिकित्सकों का ओपिनियन सोमवार को कुरुक्षेत्र पुलिस के पास पहुंचा।