फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काैन हैं DSP रामकुमार: जो किसानों के सामने डटे, क्यों बोले-हम फोर्स में शहीद होने के लिए नहीं आए हैं

Sun, 08 Dec 2024 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 04:03 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम भी किसान के बेटे हैं। अब पुलिस में सेवा दे रहे हैं लेकिन हम शहीद होने के लिए नहीं आए हैं। डीएसपी ने कहा कि मेरे साथी मेरा परिवार हैं। कोई उन पर पत्थर फेंकेगा तो उनकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। आपके परिवार पर हमला होगा तो आप क्या करेंगे।

विज्ञापन
Know About DSP Ram Kumar kisan andolan shambhu border
डीएसपी रामकुमार - फोटो : संवाद
पंजाब हरियाणा के शंभू बाॅर्डर से किसान रविवार को दिल्ली कूच पर अड़े रहे। हालांकि हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पिछली बार से अलग हरियाणा पुलिस थोड़ी नरम दिखी। वहीं शाहाबाद के एक डीएसपी ने आंदोलन पर अपनी भी प्रतिक्रिया दी। 
Know About DSP Ram Kumar kisan andolan shambhu border
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद
दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच के लिए निकले किसान जब बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। किसानों से दिल्ली जाने की अनुमति मांगी गई। वहीं पुलिस की तरफ से एक लिस्ट दिखाई गई, जिसमें दिल्ली जाने वाले 101 किसानों के नाम थे। पुलिस का कहना था कि लिस्ट में जिनका नाम है वे अपना आईडी कार्ड दिखाकर आगे जा सकते हैं। 

Know About DSP Ram Kumar kisan andolan shambhu border
किसानों के आगे हाथ जोड़ते डीएसपी - फोटो : संवाद
पुलिस की अग्रिम पंक्ति में शाहाबाद के डीएसपी रामकुमार थे। उन्होंने किसानों से लगातार बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। वह किसानों के पास लंगर लेकर शांति से वहीं बैठने की बात कहते नजर आए। कभी फूलों की वर्षा तो कभी सतनाम वाहेगुरू नाम का जाप कर किसानों को हैरत में डालते दिखे। इसके बाद डीएसपी ने मीडिया कर्मियों को बुला लिया और यह तक कह दिया कि वह शहीद होने नहीं आए हैं। किसान अनुमति दिखा दें तो वह हाथों पर बैठाकर फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know About DSP Ram Kumar kisan andolan shambhu border
डीएसपी रामकुमार - फोटो : संवाद
वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम भी किसान के बेटे हैं। अब पुलिस में सेवा दे रहे हैं लेकिन हम शहीद होने के लिए नहीं आए हैं। डीएसपी ने कहा कि मेरे साथी मेरा परिवार हैं। कोई उन पर पत्थर फेंकेगा तो उनकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। आपके परिवार पर हमला होगा तो आप क्या करेंगे। किसान और पुलिस दोनों मेरा परिवार हैं। मैं हाथ जोड़ रहा हूं, चाय पिला रहा हूं यह सिर्फ दिखाने के लिए नहीं कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि किसी चीज का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकले, आप हमारे साथ संघर्ष न करो। मैंने पंधेर से भी मीटिंग की। उनसे भी कहा कि ऐसा काम न करो कि आपके ऊपर बल प्रयोग करना पड़े।
विज्ञापन
Know About DSP Ram Kumar kisan andolan shambhu border
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद
पुलिस ने बैरिकेडिंग तक पहुंचे किसानों को चाय और बिस्कुट दिया। उनके सामने हाथ जोड़े। आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद जब किसान दोबारा बैरिकेडिंग के नजदीक पहुंचे तो पुलिस ने उन पर फूल बरसाए। हालांकि किसानों ने आरोप लगाया कि फूलों में केमिकल मिला था, इससे कई किसानों की तबीयत खराब हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed