{"_id":"1d3fb3f8f6db9b922fa72f96a47d4a00","slug":"kiran-bedi-husband-brij-bedi-funral-at-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें
Tue, 02 Feb 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का अंतिम संस्कार अमृतसर में श्री दुर्ग्याणा शिव पुरी में किया गया।
किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें
2 of 5
बेदी के अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में उनके करीबी और रिश्तेदार पहुंचे। बेदी की रविवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह कई दिन से बीमार थे।
किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें
3 of 5
बृज बेदी का अमृतसर में समाज सेवक के रूप में बड़ा नाम था। वह साफ छवि के व्यक्ति थे और अपनी किसी भी बात को कहने में संकोच नहीं करते थे। 1960 में पैदा हुए बेदी ने इतिहास में मास्टर डिग्री पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से की थी। वह टेनिस के खिलाड़ी थे। टेनिस के खेल के दौरान उनकी मुलाकात किरण से हुई। उनकी दोस्ती प्यार में बदली और 1971 में उन्होंने मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें
4 of 5
1975 में किरण ने बेटी सानिया को जन्म दिया। बाद में किरण आईपीएस बन दिल्ली चली गईं। बेदी किरण और सानिया के संपर्क में हमेशा रहते थे। बेदी ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में डिग्री ली थी। फोटोग्राफी, समाज सेवा और मॉडलिंग के वह शौकीन थे। कुछ समय उन्होंने अपने गांव जिला गुरदासपुर तुंग अलवाला में खेती भी की। उन्होंने अमृतसर के छेहरटा इलाके में टैक्सटाइल का एक प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित किया।
विज्ञापन
किरण बेदी के पति पंचतत्व में विलीन, संस्कार की तस्वीरें
5 of 5
अंतिम समय तक वह इस यूनिट को चलाते थे। उन्होंने अमृतसर में नशे के सेवन के लिए मशहूर इलाके मकबूल पुरा में नशे से मरने वालों की विधवाओं और बच्चों के लिए एक स्कूल भी रिटायर अध्यापक अजीत सिंह की सहायता से शुरू किया। इसमें मुफ्त शिक्षा दी जाती है। सारा खर्च बेदी ही उठाते थे। शहर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए और अश्लील पोस्टरों के खिलाफ भी अभियान भी शुरू किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।