फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके

Tue, 02 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 02 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके

modi's Home Affairs minister statement on pathankot attack

पठानकोट आतंकी हमले के बाद बॉर्डर के दौरे पर पहुंचे गृहराज्य मंत्री ने बड़ा बयान दिया। देखिए तस्वीरों में।

पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके

modi's Home Affairs minister statement on pathankot attack

पठानकोट आतंकी हमले के बाद बॉर्डर के दौरे पर पहुंचे गृहराज्य मंत्री ने बड़ा बयान दिया। ‌क‌िरण रिजिजू ने माना कि पठानकोट और गुरदासपुर के बॉर्डर पर कई खामियां हैं। जिसका फायदा उठाकर आतंकी देश की सीमा में घुस आते हैं। उन्होंने कहा कि नहर के किनारों सहित किसानों की जमीन को लेकर जो भी खामियां सामने आईं हैं उन्हें जल्द खत्म किया जाएगा।

पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके

modi's Home Affairs minister statement on pathankot attack

दौरे के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि देश के सुरक्षा प्रबंधों पर केंद्र सरकार विशेष तौर पर काम कर रही है। सीमाओं पर गैर-कानूनी तत्वों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आतंकवाद पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। रिजिजू सीमांत क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके

modi's Home Affairs minister statement on pathankot attack

किरण रिजिजू ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में पाकिस्तान की ओर से जो कार्रवाई की गई है उससे भारत सरकार संतुष्ट है। पाकिस्तान की ओर से पहली बार स्वीकार किया गया है कि आतंकी पाकिस्तान से आकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी पीएम को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके

modi's Home Affairs minister statement on pathankot attack

उन्होंने कहा कि देश को उम्मीद है कि आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करके सजा देगी। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि जल्दी ही आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) पर ट्रकों की स्कैनिंग के लिए स्कैनर लगाए जाएंगे। सुरक्षा सरकार का प्रथम काम है। सुरक्षा के नाम पर कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों और सिपाहियों से भी बातचीत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed