फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के मुंह से वापिस लौट आया बाबा, देखिए ये तस्वीरें दंग कर देंगी आपको

Mon, 14 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 14 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
karnal saint came alive from the mouth of death
मौत के मुंह से वापिस लौट आया बाबा
कहते है जिंदगी और मौत भगवान के हाथ में है, लेकिन इस बाबा को ईश्वर ने शायद दूसरा जन्म दे दिया और कुदरत का करिश्मा इसे ही कहते हैं।
karnal saint came alive from the mouth of death
मौत के मुंह से वापिस लौट आया बाबा
मामला ऐसा है कि डॉक्टर भी इसे चमत्कार ही कर रहे हैं, वरना चाकू इधर से जरा उधर होता तो जान चली जाती। 5 घंटे तक बाबा गर्दन में आर पार हुए चाकू के साथ घूमता रहा, फिर 11 घंटे में ऑपरेशन हुआ और बाबा की जान बच गई। अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। घटना हरियाणा के करनाल की है। जनकपुरी स्थित एक मंदिर के महंत की गर्दन में उसी के चेले ने कैंचीनुमा नुकीले हथियार आर पार कर दिया। इससे महंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
karnal saint came alive from the mouth of death
मौत के मुंह से वापिस लौट आया बाबा
आसपास के लोग बाबा को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक महंत ट्रामा सेंटर में ऐसे ही घुमता रहा, लेकिन उसका इलाज नहीं हो पाया। घायल होने के बाद बाबा ऐसे ही दर्द से कर्राता रहा, लेकिन ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टरों ने बाबा को प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया। अस्पताल पहुंचने के पांच घंटे तक बाबा ऐसे ही गले में धंसा कैंचीनुमा हथियार लेकर घुमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
karnal saint came alive from the mouth of death
मौत के मुंह से वापिस लौट आया बाबा
मीडियाकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने यह मुद्दा जोर शोर से उठाया। उसके बाद सिटी थाना पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और बाबा के ब्यान दर्ज किए। इसके बाद ही डॉक्टरों ने बाबा के इलाज की प्रक्रिया शुरू की। देर शाम बाबा का ऑप्रेशन हुआ। फिल्हाल महंत ट्रामा सेंटर के आईसीयू में दाखिल है। फिलहाल बाब‌ा की हालात ठीक है। इस प्रकार साढ़े छह सौ करोड़ रुपये से बने मेडिकल कॉलेज में बाबा की गर्दन से कैंची निकालने में 11 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
karnal saint came alive from the mouth of death
मौत के मुंह से वापिस लौट आया बाबा
पुलिस जांच अधिकारी गुरुपाल ने बताया कि मामले में आरोपी चेले के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि ऐसे ही कारनामों को लेकर मेडिकल कॉलेज शुरू से ही चर्चाओं में रहा है। यहां के डॉक्टर घायलों का इलाज की बजाए रेफर करने का काम करते हैं। ट्रामा सेंटर में स्ट्रेचरों की बहुत कमी है। इस कारण गंभीर रूप से घायल अधिकतर मरीजों को उनके परिजन गोद में उठाकर ही ट्रामा सेंटर में पहुंचाते है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed