{"_id":"594b51334f1c1b44738b4655","slug":"kapurthala-five-siblings-murder-boy-swallowed-poison","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलीं 5 चिताएं, भाई ने इस चीज में मिलाकर भाई बहनों को जहर दिया देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जलीं 5 चिताएं, भाई ने इस चीज में मिलाकर भाई बहनों को जहर दिया देखिए
Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक साथ पांच बच्चों की चिताएं जलतीं देखने वाले मां बाप बेसुध हो गए और हर कोई फूट फूट कर रोया। देखिए वो चीज, जिसमें मिलाकर जहर दिया गया।
2 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
पंजाब के कपूरथला में यह दर्दविदारक घटना हुई। गरीबी से तंग आकर युवक ने अपने छह भाई बहनों को जहर देखकर खुद भी खा लिया। युवक समेत पांच भाई बहनों की मौत हो गई। वहीं छठा अस्पताल में भर्ती है। मरने वालों में अभिमन्यु (21) अनु कुमारी (18), अंशुमन (15), अर्चना कुमारी (9), छोटे भाई अनुराग कुमार (10) शामिल हैं।
3 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
मृतक अभिमन्यु के घर छुट्टियों में रहने आया चचेरा भाई हरिनंदन (21) बच गया, वहीं छोटी बहन आरती (5) ने बर्गर कड़वा लगने से फेंक दिया और वह भी बच गई। मरने से पहले अभिमन्यु ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने गरीबी आर्थिक तंगी को जान लेने और देने का कारण बताया। मां कहती है, काम अच्छा चल रहा था। आर्थिक तंगी नहीं थी, न ही किसी तरह का कोई झगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
घटना मंगलवार देर रात की है। अजीत नगर में नाई की दुकान चलाने वाला अभिमन्यु पूरे परिवार के लिए खाने को बर्गर लाया। उसने बर्गर में कीटनाशक मिलाया और भाई बहनों को खाने को दे दिया। खुद भी एक बर्गर खा लिया और मां ने तबीयत ठीक न होने के कारण खाने से इंकार कर दिया। बर्गर खाने के बाद सभी उल्टियां करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
Kapurthala Suicide
मां यह देखकर घबरा गई और चिल्लाने लगी। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। चचेरा भाई हरिनंदन बेहोश हो गया था, होश आया तो एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। मौके से बर्गर के पैकेट और कीटनाशक भी मिला। कीटनाशक की पांच बोतलें बरामद हुई, वहीं गिलास में घुला हुआ कीटनाशक भी मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।