जेएनयू स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार को खुले तौर पर डिबेट के लिए चैलेंज देने वाली छात्रा जाह्नवी को ट्विटर पर लगातार मारने की धमकियां मिल रही हैं।
कन्हैया को चैलेंज देने वाली छात्रा को मिलीं मारने की धमकियां
2 of 5
जानह्वी बहल, कन्हैया कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
रक्षा फाउंडेशन की युवा सदस्य और डीएवी स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ने वाली लुधियाना की जाह्नवी बहल इससे पहले भी कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। धमकियां मिलने के बाद रक्षा फाउंडेशन के सदस्यों और जाह्नवी ने पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को सारी बात बता कर उन्हें कुछ कागजात भी सौंपे। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल से जाह्नवी को सहयोग देने के लिए कहा।
कन्हैया को चैलेंज देने वाली छात्रा को मिलीं मारने की धमकियां
3 of 5
जानह्वी बहल, कन्हैया कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
गौर हो कि जाह्नवी ने ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम-3' के एडल्ट कंटेट के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी। वह अपनी स्कूल यूनीफॉर्म में ही कोर्ट तक पहुंच गई थी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब सेंसर बोर्ड के मेंबर खुद ऐसी फ़िल्में परिवार के साथ नहीं देख सकते, तो इसे लोगों के लिए रिलीज क्यों किया? उसकी उम्र अभी काफी कम है, इसलिए उसने एक एनजीओ की मदद से ये पिटीशन डाली थी।
कन्हैया को चैलेंज देने वाली छात्रा को मिलीं मारने की धमकियां
4 of 5
जानह्वी बहल, कन्हैया कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
जाह्नवी ने कहा कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि उनको ही अपमानित किया जाने लगा तो देश की साख पर बुरा असर पड़ेगा। कन्हैया कुमार राजनीति से प्रेरित होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। वह कन्हैया कुमार से वाद विवाद करने के लिए तैयार हैं ताकि वह सीधे तौर पर कन्हैया कुमार द्वारा देश विरोधी टिप्पणियों का जवाब दे सकें।
कन्हैया को चैलेंज देने वाली छात्रा को मिलीं मारने की धमकियां
5 of 5
जानह्वी बहल, कन्हैया कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
जाह्नवी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का एक विशेष स्थान है, लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति को चमकाने के लिए युवा वर्ग को भ्रमित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हर व्यक्ति को भारत के संविधान द्वारा विशेष मौलिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से कन्हैया की देश विरोधी टिप्पणियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।