फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया के बारे में कुछ ऐसा बोलीं आलिया, सभी गदगद

Fri, 11 Mar 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt, siddarth malhotra, fawad khan, kapoor & sons movie, movie promotion
प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची कपूर एंड संस मूवी की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
आने वाली फिल्म की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के प्रति दीवानगी कुछ इस तरह जाहिर की, सभी गदगद हो उठे।

सोशल मीडिया के बारे में कुछ ऐसा बोलीं आलिया, सभी गद्गद

alia bhatt, siddarth malhotra, fawad khan, kapoor & sons movie, movie promotion
प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची कपूर एंड संस मूवी की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित खालसा कॉलेज में अभिनेता सिद्धार्थ और फवाद खान के साथ पहुंची आलिया भट्ट बेंच पर बैठी कुछ तस्वीरें चेक कर रही थी, बातों-बातों उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना अच्छा लगता है। मैं जिससे भी मिलती हूं, उसे ही सोशल साइट्स पर एड कर लेती हूं।

सोशल मीडिया के बारे में कुछ ऐसा बोलीं आलिया, सभी गद्गद

alia bhatt, siddarth malhotra, fawad khan, kapoor & sons movie, movie promotion
प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची कपूर एंड संस मूवी की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
खालसा कॉलेज के मैदान में घंटों धूप में खड़ी सैकड़ों छात्राओं के सामने जब स्टार कास्ट पहुंची तो मैदान में सिर्फ सीटियों और आलिया-आलिया का ही शोर था। स्टेज पर आते ही फवाद, सिद्धार्थ और आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म के हिट गाने लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल्ल पर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के बारे में कुछ ऐसा बोलीं आलिया, सभी गद्गद

alia bhatt, siddarth malhotra, fawad khan, kapoor & sons movie, movie promotion
प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची कपूर एंड संस मूवी की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
आलिया ने कहा कि चंडीगढ़ आई हूं, तो मन है कि स्कूटी पर यहां की सड़कों पर घूमूं। यहां जब पहुंची थी तो कई लड़कियों को स्कूटी पर घूमते देखा। मुंबई में तो इतना ट्रैफिक है आप चलाने की सोच ही नहीं सकते। दो छात्राओं को फवाद और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्टेज पर बुलाकर उनके साथ डांस किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के बारे में कुछ ऐसा बोलीं आलिया, सभी गद्गद

alia bhatt, siddarth malhotra, fawad khan, kapoor & sons movie, movie promotion
प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची कपूर एंड संस मूवी की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
छात्रा पलक और जसलीन महाजन जब डांस के बाद स्टेज से उतरी तो उनका कहना था कि जिन एक्टर्स को वे सिर्फ टीवी पर देखती थीं। आज उनके साथ इस तरह डांस करना सपने के सच होने जैसा था। एक छात्रा ने बताया कि सोचा था कुछ सवाल पूछूंगी, लेकिन जब उनके पास थी तो मुंह से कुछ निकला ही नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed