फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल के इस बच्चे के मुरीद क्यों हैं पीएम मोदी, मिला बहादुरी पुरस्कार और अब बनेगी डॉक्यूमेंट्री

Tue, 28 Jan 2020 05:13 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Jan 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Sharma Honoured by National Bravery Award 2020, Success Story
ईशान शर्मा - फोटो : अमर उजाला
15 साल के ईशान शर्मा से मिलिए, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके मुरीद हैं। इन्हें हाल ही बहादुरी पुरस्कार से नवाजा गया और अब इन पर डॉक्यूमेंट्री भी बनेगी।
Ishaan Sharma Honoured by National Bravery Award 2020, Success Story
ईशान शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के यमुनानगर निवासी मास्टर ईशान शर्मा ने न केवल विदेशी महिला की सहायता की, बल्कि देश का मान भी बढ़ाया। राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार पाने के बाद अब रूस के कई प्रोड्यूसर उनकी इस बहादुरी पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर अपने देशवासियों को उनकी गौरवगाथा बताएंगे। सोमवार को दिल्ली से घर लौटने से पहले ही उनके पास इंटरनेशनल डिप्लोमेटिक क्लब के प्रेजीडेंट सरजे डवेरयानोव का कॉल आया और बातचीत भी हुई।
Ishaan Sharma Honoured by National Bravery Award 2020, Success Story
ईशान शर्मा - फोटो : अमर उजाला
दर-दर भटक रही रशियन महिला की मदद करके ईशान इंटरनेशनल सेलिब्रेटी बन गए हैं। ईशान शर्मा ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया और इससे पूर्व वे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले। 15 वर्षीय ईशान ने धोखे व लूट का शिकार हुई रूसी महिला की सहायता करके अतिथि देवो भव: को सार्थक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Sharma Honoured by National Bravery Award 2020, Success Story
ईशान शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ईशान शर्मा ने पीड़ित रशियन महिला को पुलिस सहायता दिलवाई। जिसके बाद उससे धोखा व लूट करने वाले आरोपी पकड़े गए और महिला सकुशल अपने देश लौट गई। अमर उजाला ने ईशान शर्मा से उन्हें मिले सम्मान के बारे बात की। वह छह दिन राष्ट्रपति के मेहमान बनकर रहे। उनके साथ उनका मां रेणुका शर्मा व पिता संजीव शर्मा को भी यह मौका मिला। ईशान ने अपने इस अनुभव के बारे में बताया।
विज्ञापन
Ishaan Sharma Honoured by National Bravery Award 2020, Success Story
ईशान शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ईशान शर्मा ने बताया कि छह दिन उन्हें दिल्ली के फाइव स्टार होटल द अशोका में ठहरने का मौका मिला। पुरस्कार समारोह से लेकर 26 जनवरी तक का पूरा शेड्यूल पहले से ही तय था। यह बहुत ही प्रोफेशनल शेड्यूल रहा। इसके बारे न तो उन्होंने कभी सुना और न ही कभी देखा था। इसे फॉलो करने में परेशानी भी हुई, लेकिन उनके साथ 48 बच्चे और भी थे तो यह सब आसानी से हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed