71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अलग अंदाज में दिखे। जींद में ध्वजारोहण के बाद सीएम मनोहर लाल ने बुलेट की सवारी की। सीएम का यह अलग अंदाज देख सभी लोगों ने जमकर उनके स्वागत में तालियां बजाई। बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने जींद के एकलव्य स्टेडियम में तिरंगा फराया और इसके बाद परेड की सलामी ली। परेड के दौरान हरियाणा पुलिस के जवान डेयर डेविल शो कर रहे थे। इसी दौरान सीएम मनोहर लाल बुलेट पर कमांडो के पीछे बैठ गए और ग्राउंड का चक्कर लगाया। जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया।
2 of 5
सीएम मनोहर लाल ने की बुलेट की सवारी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जींद में आयोजित गणतंत्र दिवस में समारोह में ध्वजारोहण किया। यहां मुख्यमंत्री ने गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और वहां देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम पहुंचे और यहां पर ध्वजारोहण किया।
3 of 5
सीएम मनोहर लाल ने की बुलेट की सवारी
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और भारत माता के जयकारों से अपना संबोधन शुरू किया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 26 जनवरी कोई तारीख नहीं बल्कि इतिहास है। गणतंत्र का मतलब लोकतांत्रिक व्यवस्था से है। संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है। इसमें समानता, विचारों की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता मिलती है।
4 of 5
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
पिछले सात दशकों में देश ने सराहनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। नागरकिता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक कानून इसमें शामिल हैं। सीएम ने कहा कि ये निर्णय बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि देने का है।
5 of 5
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि हरियाणा ने 5 सालों के प्रयत्न से लिंगानुपात में सुधार हुआ है। अब एक हजार पुरुषों में 923 महिलाएं हैं। महिला थाने खोलकर प्रदेश की महिलाओं को सम्मान दिया है। हमने प्रदेश को पढ़ी लिखी पंचायतें दी है, जिससे गांवों का विकास हुआ है। उधर, करनाल अनाज मंडी में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।