फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 से 25 अगस्त के बीच 72 ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले, यात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर

Sun, 04 Aug 2019 09:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway, Several Trains Canceled And Many Divert
- फोटो : फाइल फोटो

इस साल रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। ऐसे में रेल यात्रा करने वालों की तादात भी बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि 15 से 25 अगस्त के बीच 72 ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में कौन सी ट्रेन और किस रूट पर प्रभावित रहेंगी आइए डालते हैं एक नजर...

Indian Railway, Several Trains Canceled And Many Divert
- फोटो : फाइल फोटो

रेलगाड़ी का सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते 15 से 25 अगस्त के बीच कुल 72 ट्रेन रद्द रहेंगी। इसमें हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन पर रुकने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत 21 रेलगाड़ी भी शामिल हैं।

Indian Railway, Several Trains Canceled And Many Divert
- फोटो : फाइल फोटो

रेवाड़ी जंक्शन से मुंबई, गुजरात, जयपुर, चंडीगढ़ सहित अन्य मार्गों के लिए दिन भर में 150 से अधिक रेलगाड़ी गुजरती हैं। इनमें से अधिकतर रेलगाड़ी का ठहराव जंक्शन पर है। ऐसे में 15 से 25 अगस्त के बीच रेलगाड़ी रद्द रहने से यहां से सवार होने वाली यात्रियों को परेशानी होना निश्चित हैं। बता दें कि इस जंक्शन से हर रोज करीब 70 हजार यात्री गुजरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway, Several Trains Canceled And Many Divert
- फोटो : फाइल फोटो

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द रहेंगी ट्रेन : पीआरओ

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार रेलवे प्रशासन की ओर से जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलगाड़ियों का संचालन रद्द, आंशिक रद्द व डायवर्ट किया जा रहा है। जयपुर यार्ड पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 14 अगस्त तक होना है।

विज्ञापन
Indian Railway, Several Trains Canceled And Many Divert
फाइल फोटो

15 से 25 अगस्त तक 11 दिन एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 26 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जाना है। रद्द की जाने वाली ट्रेनों में नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर और हॉली डे स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 1 जुलाई से 14 अगस्त तक होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed