फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे भर्ती के नियम बदले, अब 3 नई शर्तों के साथ होगी परीक्षा, एक शर्त झटका देगी

Mon, 26 Feb 2018 02:36 PM IST
रघु आदित्य/अमर उजाला, चंडीगढ़
रघु आदित्य/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment rules changed in 2018
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे में भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब युवाओं को रेलवे की नौकरी पाने के लिए ये तीन शर्तें पूरी करनी होंगी, देखिए जानकारी।
indian railway recruitment rules changed in 2018
exam - फोटो : amar ujala
26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया
देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एएलपी और टेक्नीशियन के कुल 26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। 3 फरवरी 2018 दिन शनिवार से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
indian railway recruitment rules changed in 2018
प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
ये तीन शर्तें रखी गई हैं
इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पांच गुना ज्यादा शुल्क देना होगा। आवेदन के दौरान आधार नंबर अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही ऑनलाइन आवेदन में भर्ती बोर्ड और पद के विकल्प का कॉलम खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment rules changed in 2018
Exam
पहली बार की गई यह बढ़ोतरी
आरआरबी के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क बढ़ा दिया है। जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपए की जगह अब 500 रुपए देने होंगे। यह पहला मौका है जब भर्ती बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले आवेदन शुल्क में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है। इसके पूर्व एएलपी की भर्ती परीक्षा के लिए 100 रुपए शुल्क लिया जाता था।
विज्ञापन
indian railway recruitment rules changed in 2018
exam
एससी/एसटी का शुल्क वापिस कर दिया जाएगा
वहीं एससी/एसटी के अभ्यर्थियों से भी पहली बार आरआरबी ने 250 रुपए आवेदन शुल्क मांगा है, लेकिन यह शुल्क वापिस कर दिया जाएगा। पर यह उन्हें ही वापिस किया जाएगा, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे। आवेदन शुल्क वापिस लेने के लिए संबंधित अभ्यर्थी को रेलवे के साथ अपनी बैंक डिटेल शेयर करनी होगी। जिसके बाद उनके खातों में फीस रिफंड का पैसा आ जाएगा। इसके पूर्व एससी/एसटी अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क लिए जाने का प्रावधान नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed