{"_id":"5b5ff97c4f1c1b6e118b67a8","slug":"indian-railway-project-for-traders-facing-gst-problem-goods-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए 5 बड़ी खुशखबरियां, नुकसान नहीं होगा...फायदा ही फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए 5 बड़ी खुशखबरियां, नुकसान नहीं होगा...फायदा ही फायदा
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh GST
जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए 5 बड़ी खुशखबरियां हैं। शायद ही किसी ने बताई हों, इससे अब आपको कारोबार में नुकसान नहीं होगा। जानने के लिए क्लिक करें...
Trending Videos
भारतीय रेलवे
इंडियन रेलवे सामान को लोगों तक जल्दी पहुंचाने के लिए दो परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इन योजनाओं के सिरे चढ़ने से न केवल मालगाड़ियों की रफ्तार तेज होगी, बल्कि कारोबार को भी बूम मिलेगा। अभी कारोबारियों का माल अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं, क्योंकि मालगाड़ियों को रोककर अन्य मेल ट्रेनों को पहले निकालने में तवज्जो दी जाती है। मगर अब मालगाड़ियों की लाइनें भी अलग होंगी और इनकी स्पीड भी बढ़ेगी।
d
- फोटो : getty images
रेल फ्लाईओवर्स
रेलवे की ओर से तीन बड़े रेल फ्लाईओवर तैयार किए जा रहे हैं। इन फ्लाईओवरों की लंबाई 13 से 14 किलोमीटर होंगे। रेलवे के डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर प्रोजेक्ट के तहत डीएफसीसीएल द्वारा इन्हें तैयार किया जा रहा है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (ओपी एंड बीडी) राजेश नवहाल ने बताया कि इस सेक्शन में कई बड़े जंक्शन स्टेशन हैं, जहां रेलगाड़ियों का रश बहुत ज्यादा रहता है और वहां से कई रूट अन्य राज्यों को भी निकलते हैं। इसीलिए इन रेल फ्लाईओवर्स का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि मालगाड़ियां स्टेशनों के बाहर से ही गुजर जाएं

मालगाड़ी
दिसंबर 2020 से पहले इन फ्लाईओवर्स का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत पहला रेल फ्लाईओवर दुखेड़ी से अंबाला रेलवे स्टेशन (दूरी करीब 7 किमी.) के बीच बनेगा। कई किलोमीटर लंबा ये रेल फ्लाईओवर अंबाला-दिल्ली हाइवे के भी ऊपर से गुजरेगा। उससे आगे रेलवे कालोनी और आर्मी एरिया से होते हुए ये कालीपलटन पुल के पास मिलेगा। यहां आर्मी की भी कुछ जगह एक्वायर की गई है।
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर खड़ी मालगाड़ी
दूसरा फ्लाईओवर पंजाब के शंभू स्टेशन से राजपुरा स्टेशन (दूरी करीब 10 किमी) के बीच व तीसरा फ्लाईओवर सरहिंद स्टेशन से मंडीगोबिंदगढ़ स्टेशन के बीच(दूरी करीब 9 किमी.) तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत चूंकि मालगाड़ियों के लिए अलग से फ्रेट कोरिडोर तैयार किया जा रहा है, इसलिए मालगाड़ियां भी 1500 मीटर तक लंबी और अत्यधिक क्षमता की होंगी। उस लिहाज से रेल फ्लाईओवर्स भी अत्यधिक क्षमता वाले तैयार किए जा रहे हैं।