फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन रेलवे करने जा रहा है बड़ा बदलाव, ट्रेन में सफर करते हैं तो देखें...बड़े काम आएगा

Fri, 27 Jul 2018 01:30 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jul 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Action Plan for Woman Security on Railway Stations and in Trains
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इंडियन रेलवे बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगर आप भी रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं तो जरूर जान लें, बड़े काम आएगा। अगर नहीं देखेंगे तो नियम होते हुए भी परेशानी झेलेंगे।
Indian Railway Action Plan for Woman Security on Railway Stations and in Trains
railway
रेल यात्रा के दौरान अब महिला यात्री और बच्चे ज्यादा महफूज महसूस करेंगे। ट्रेनों में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनकी सुरक्षा भी कड़ी रहे, इसके  लिए रेलवे मंत्रालय पूरी तरह से गंभीर है। इसी के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने सभी मंडल रेल प्रबंधकों को इस बाबत एक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मंत्रालय की ओर से सभी मंडलों को गाइडलाइंस भी भेजी गई है।
Indian Railway Action Plan for Woman Security on Railway Stations and in Trains
भारतीय रेलवे
इसके तहत एक्शन प्लान तैयार कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना है। एक्शन प्लान के तहत इस काम के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक इस स्पेशल कमेटी के अध्यक्ष होंगे। जबकि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर कमांडेंट) व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Action Plan for Woman Security on Railway Stations and in Trains
railway station
प्लान के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी मंडलों में जहां रेलवे अफसरों की देखरेख में सार्वजनिक स्थानों, स्टेशन परिसरों में न केवल  नुक्कड़ नाटक भी आयोजित इस विषय पर जागरूक किया जाएगा, वहीं आरपीएफ की मदद से भी ट्रेनों में स्पेशल जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही ट्रेनों में खासकर रात के समय गश्त और बढ़ाई जाएगी। हालांकि जीआरपी राज्य सरकारों के अधीनस्थ होती है, लेकिन इस मुहिम के लिए रेलवे का आरपीएफ के साथ-साथ जीआरपी से भी पूरी लाइजनिंग रहेगी।
विज्ञापन
Indian Railway Action Plan for Woman Security on Railway Stations and in Trains
railway reservation
जरूरत पड़ने पर जीआरपी को भी इस मिशन में शामिल किया जा सकता है। एक्शन प्लान के अंतर्गत अब यदि ट्रेन व स्टेशन परिसर में महिलाओं व बच्चों के साथ कुछ भी घटना घटित होगा, उसकी सीधी सूचना डीआरएम तक जाएगी। अभी ऐसा नहीं होता।  संबंधित घटना की समीक्षा संबंधित कमेटी करेगी और कड़ी कार्रवाई को भी सुनिश्चित करवाएगी। उसके बाद इसकी रिपोर्ट डीआरएम को दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed