फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानियों के लिए सरकार ने दिखाई जिंदादिली, जवाब मिला- भारत बाप है, हम बेटे

Sun, 18 Feb 2018 10:10 PM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 18 Feb 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
indian government extended pakistani hindu family visa time
पाकिस्तानी हिन्दू
बॉर्डर पर गोलियां बरसाने वाले पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के लिए भारत सरकार ने जिंदादिली दिखाई। इसके जवाब में वे क्या बोले, सुनिए...
indian government extended pakistani hindu family visa time
पाकिस्तानी हिन्दू
भारत सरकार ने पाकिस्तानी हिन्दुओं को हरिद्वार का वीजा जारी कर दिया है। जत्थे के लीडर मुकेश राणा ने हरिद्वार में अस्थियों को विसर्जन करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से गुहार लगाते हुए ट्विटर पर उन्हें संदेश भेजा। संदेश में लिखा गया कि पाक से आए उन हिन्दू परिवारों को पांच दिन का वीजा बढ़ाकर हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने की इजाजत दें। क्योंकि अस्थियां अब पाकिस्तान नहीं जाएंगी।

 
indian government extended pakistani hindu family visa time
पाकिस्तानी हिन्दू
पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला ने भी वीरवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस बारे में बात की। जिसके बाद जत्थे के वीजा की अवधि बढ़ा दी गई। कुल मिलाकर पाक से आए 142 हिंदुओं को भारत में रहने के लिए कुल 15 दिनों का वीजा शुक्रवार को दे दिया गया। इन 15 दिनों में पाक से आए श्रद्धालु अमृतसर, दिल्ली व हरिद्वार जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian government extended pakistani hindu family visa time
पाकिस्तानी हिन्दू
वहीं वीजा अवधि बढ़ने से पूरा जत्था काफी खुश है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की अहिल्या  कहती है कि मेरी मनोकामना भगवान राम ने पूरी कर दी। अहिल्या खुश है कि हरिद्वार में उनके पूर्वजों की अस्थियों को मोक्ष मिलेगा। अहिल्या भारत-पाक के बीच प्रेम चाहती है। कहती है कि भारत-पाकिस्तान रिश्ते में बाप-बेटे लगते हैं। बाप भारत है और बेटा पाकिस्तान। भारत सरकार ने हरिद्वार का वीजा देकर अस्थियों को मोक्ष के द्वार पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
indian government extended pakistani hindu family visa time
सुषमा स्वराज
पाकिस्तानी हिंदू जत्थे में शामिल रामलाल कहते हैं कि भारत व पाक के बीच अमन और दोस्ती बनी रहे। रामलाल कहते हैं कि दोनों मुल्कों में एक जैसे लोग और एक जैसी भाषा है। लेकिन सियासियों ने इसे राजनीति के चक्कर में बांट दिया है। इंसानियत एक है तो फिर हिंदू और मुस्लिम में फर्क क्यों किया जाता है। बता दें कि पाकिस्तान से आए हिंदू धर्म जत्थे को वीजा देने का अधिकार केंद्रीय गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय का आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed